Home » Jharkhand Politics : इरफान अंसारी के बयान पर भाजपा ने अरगोड़ा थाने में दी शिकायत, एफआईआर की मांग

Jharkhand Politics : इरफान अंसारी के बयान पर भाजपा ने अरगोड़ा थाने में दी शिकायत, एफआईआर की मांग

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के कथित भड़काऊ बयान के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को अरगोड़ा थाने में शिकायत देकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। शिकायत में देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने, वैमनस्य फैलाने और शांति भंग करने का आरोप लगाया गया है।

दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि डॉ. अंसारी ने 5 नवंबर को वीडियो जारी कर 40 लाख युवाओं के सड़क पर उतरने की बात कही और सेना को चुनौती दी। उन्होंने इस बयान को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी के इशारे पर दिया गया बयान बताया। भाजपा ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। दीपक प्रकाश ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा चरणबद्ध आंदोलन करेगी।
निशा भगत की मौत आदिवासी समाज की उम्मीदों पर प्रहार, जमीन दलालों को संरक्षण दे रही सरकार : बाबूलाल

Related Articles

Leave a Comment