Home » Jamshedpur News : गोलमुरी क्लब कर्मचारियों को मिलेगा 17.5 प्रतिशत बोनस, अधिकतम 57,660

Jamshedpur News : गोलमुरी क्लब कर्मचारियों को मिलेगा 17.5 प्रतिशत बोनस, अधिकतम 57,660

बोनस समझौते पर प्रबंधन और कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन ने किए हस्ताक्षर

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों के लिए वर्ष 2026 का बोनस समझौता सोमवार को कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन और गोलमुरी क्लब प्रबंधन के बीच संपन्न हुआ। समझौते के तहत कर्मचारियों को 17.5 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। बोनस की राशि न्यूनतम 24,436 रुपये और अधिकतम 57,660 रुपये होगी।

समझौते पर क्लब प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष उज्जवल चक्रवर्ती, सेक्रेटरी राजेश रोशन, ज्वाइंट सेक्रेटरी गुरप्रीत सिंह, ट्रेजर वीरेंद्र कुमार, विशाल कुमार और दीपक वर्गिस ने हस्ताक्षर किए। वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, कार्यवाहक अध्यक्ष बी.के. डिंडा, महासचिव ददन सिंह, कमेटी मेंबर गगन सिंह, राजेश पाठक और राजू नाग ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

क्लब के विकास में सभी की भूमिका अहम

बोनस समझौते के अवसर पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे और क्लब अध्यक्ष उज्जवल चक्रवर्ती ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने क्लब को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रबंधन, यूनियन और कर्मचारियों से सकारात्मक दिशा में मिलकर काम करने का आह्वान किया।

राकेश्वर पांडे ने कहा कि पिछले वर्षों में क्लब में लगातार विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य हुए हैं। वर्तमान में भी क्लब परिसर के सौंदर्यीकरण का काम जारी है, जिसका लाभ ग्राहकों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब के विकास की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहनी चाहिए, ताकि क्लब के साथ-साथ कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिले और उनके विकास के अवसर बढ़ें। एक सप्ताह के अंदर बोनस की राशि कर्मियों के बैंक खाते में चली जाएगी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बोनस समझौता संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Comment