Home » Jamshedpur Mass Marriage : बागबेड़ा में सुंदरकांड पाठ के साथ 18 फरवरी को सामूहिक विवाह महोत्सव

Jamshedpur Mass Marriage : बागबेड़ा में सुंदरकांड पाठ के साथ 18 फरवरी को सामूहिक विवाह महोत्सव

Jamshedpur Mass Marriage: बेटी की शादी कराने की इच्छा रखने वाले बागबेड़ा महानगर विकास समिति से करें संपर्क

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बागबेड़ा में 18 फरवरी को सुंदरकांड पाठ और सामूहिक विवाह महोत्सव का कार्यक्रम रखा गया है। यह कार्यक्रम बागबेडा महानगर विकास समिति की तरफ से आयोजित किया जाएगा। बागबेड़ा महानगर विकास समिति सामूहिक विवाह महोत्सव बागबेड़ा के मिथिला समाज रोड नंबर 1 स्थित मिथिला सांस्कृतिक परिषद में रखेगी।

रजिस्ट्रेशन के लिए इन पदाधिकारी से मिलें

इस संबंध में लोगों से आग्रह किया गया है कि अगर वह अपनी बेटी का विवाह इस सामूहिक विवाह महोत्सव में कराना चाहते हैं तो वह बागबेड़ा महानगर विकास समिति के पदाधिकारी से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा लें। रजिस्ट्रेशन के लिए बागबेड़ा महानगर विकास समिति के संयोजक विनोद राम, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रितु सिंह, महिला मोर्चा की संयोजक पवित्रा पांडे, प्रमिला पांडे, युवा मोर्चा के संजय सिंह, मिथिलेश कुमार आदि से संपर्क कर सकते हैं।

विवाह में दूल्हा-दुल्हन को दिए जाएंगे कपड़े और अन्य सामान

बागबेडा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने बताया कि इस सामूहिक विवाह महोत्सव में 100 लोगों का भोजन लड़के की तरफ से और 100 लोगों का भोजन लड़की की तरफ से कराया जाएगा। इसके अलावा, हिंदू रीति-रिवाज से लड़के और लड़की को वस्त्र और अन्य सामान देकर उनका विवाह कराया जाएगा। सुबोध झा ने बताया कि बागबेड़ा के रामेश्वर शर्मा और उनकी पत्नी प्रमिला शर्मा से संपर्क साधा गया। दोनों अपनी बेटी का विवाह इस आयोजन में कराने के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी समाज की बेटी हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह सामूहिक विवाह महोत्सव में विवाह करा सकते हैं।

पहले कराई जाएगी कोर्ट मैरिज फिर विवाह

उन्होंने बताया कि लड़के और लड़की के माता-पिता से सहमति होने के बाद कोर्ट मैरिज कराई जाएगी और कोर्ट मैरिज के बाद सामूहिक विवाह में विवाह कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह महोत्सव के लिए किसी से किसी भी प्रकार का सहयोग या चंदा नहीं लिया जा रहा है। अगर कोई कार्यक्रम के नाम पर चंदा मांगता है तो उसे चंदा ना दें।

Read Also: Jamshedpur Fire News : बिरसानगर में फर्नीचर दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, ढाई लाख का नुकसान

Related Articles

Leave a Comment