Home » Jamshedpur Fire News : बिरसानगर में फर्नीचर दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, ढाई लाख का नुकसान

Jamshedpur Fire News : बिरसानगर में फर्नीचर दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, ढाई लाख का नुकसान

घटना की जांच में जुटी पुलिस, आग लगने के कारणों का लगाया जा रहा पता

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur fire in birsanagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर 8 में आकाश फर्नीचर नामक दुकान में मंगलवार की देर रात भयंकर आग लग गई। आग लगने की जानकारी मकान मालिक ने आकाश को दी। इसके बाद आकाश भागते हुए अपनी दुकान पर पहुंचे, तो देखा की पूरी दुकान धू धू कर जल रही है। सारा फर्नीचर जलकर राख हो गया है।


इलाके के लोगों ने किसी तरह आग बुझाने की कोशिश शुरू की। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। आकाश का कहना है कि आग कैसे लगी। मामला संदिग्ध है। आकाश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शाम को दुकान में अगरबत्ती जलाई थी। अगरबत्ती जब बुझ गई थी। तभी दुकान बंद की थी। इसलिए अगरबत्ती से आग लगने का सवाल नहीं है।

अराजक तत्वों पर आग लगाने का शक

उन्हें शक है कि किसी अराजक तत्वों ने आग लगाई है। घटना की जानकारी पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बुधवार को पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आग लगने के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment