Home » JPSC Exam Scam : परीक्षा में पास कराने के नाम पर होती थी वसूली! जेपीएससी के पूर्व सदस्य का PA गिरफ्तार

JPSC Exam Scam : परीक्षा में पास कराने के नाम पर होती थी वसूली! जेपीएससी के पूर्व सदस्य का PA गिरफ्तार

CID की टीम ने जेपीएससी की पूर्व सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य के PA ब्रज कुमार राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में हुई गड़बड़ी मामले में जांच एजेंसियों ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। CID की टीम ने आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य के पर्सनल असिस्टेंट ब्रज कुमार राम को धर दबोचा है। गिरफ्तारी के बाद सोमवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सीधे होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

​एजेंसी के मैनेजर के बयान पर हुई गिरफ्तारी

इस पूरे खेल का पर्दाफाश परीक्षा कराने वाली कंपनी TDPL के मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी की गिरफ्तारी के बाद हुआ। पूछताछ के दौरान अभय ने CID के सामने उन सभी चेहरों को बेनकाब किया जो पास कराने के नाम पर गिरोह चला रहे थे। उसने साफ बताया कि कौन सा एजेंट किस अफसर के लिए काम कर रहा था।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

​पूरे नेटवर्क के तार जोड़ने में जुटी सीआईडी

अभय के बयान में ब्रज कुमार राम का नाम प्रमुखता से आया। आरोप है कि वह पूर्व मेंबर डॉ. अजिता भट्टाचार्य के पद और नाम का झांसा दिखाकर अभ्यर्थियों से पास कराने की एवज में मोटी रकम वसूलता था। ​फिलहाल CID इस पूरे नेटवर्क के बाकी तारों को जोड़ने और वसूली के इस खेल में शामिल अन्य बड़े चेहरों की तलाश में जुटी है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read Also: Jamshedpur : हलाल सर्टिफिकेट वाले वस्तुओं का आज से ही बहिष्कार करें, विहिप के केंद्रीय सह मंत्री जीतेन्द्र ने किया आह्वान 

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment