Home » Jharkhand Weather : झारखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, चतरा-हजारीबाग-रामगढ़ में रेड अलर्ट

Jharkhand Weather : झारखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, चतरा-हजारीबाग-रामगढ़ में रेड अलर्ट

Jharkhand Weather : बारिश के साथ झारखंड के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

by Anurag Ranjan
Jharkhand Weather Alert Today
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

रांची : झारखंड में आज मंगलवार को मानसून सक्रिय रहने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का खतरा बना हुआ है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

मौसम विभाग के अनुसार, 18 अगस्त को झारखंड के कुछ स्थानों पर 7 से 20 सेंटीमीटर तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं, एक-दो स्थानों पर 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने की भी संभावना है। इसके अलावा कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का खतरा रहेगा।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बारिश के साथ झारखंड के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गढ़वा, पलामू और लातेहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रांची समेत कई जिलों में येलो अलर्ट है।
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है। वज्रपात के समय पेड़, बिजली के खंभे और खुले मैदान से दूरी बनाकर रखना जरूरी है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

18 से 23 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर

18 अगस्त को बारिश सबसे ज्यादा प्रभावी रह सकती है। 19 अगस्त को भी कई स्थानों पर बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी। 20 और 21 अगस्त को बारिश की गतिविधि में कमी आ सकती है, लेकिन गरज-चमक और तेज हवा का खतरा बना रहेगा।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

22 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश और वज्रपात की संभावना है। वहीं, 23 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

धालभूमगढ़ में हुई सबसे ज्यादा बारिश

17 अगस्त को पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में 90.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी सिंहभूम के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई। बारिश और बादलों के कारण राज्य के कई शहरों में तापमान में राहत मिलने की संभावना है।

Read Also: Koderma Encounter Live : झारखंड के कोडरमा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, चली गोलियां

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment