Home » Jamshedpur News : SIR 2026 को लेकर सख्ती, छूटे मतदाताओं के प्रपत्र-6 की दो दिनों में होगी ऑनलाइन एंट्री

Jamshedpur News : SIR 2026 को लेकर सख्ती, छूटे मतदाताओं के प्रपत्र-6 की दो दिनों में होगी ऑनलाइन एंट्री

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने सोमवार को ERO और AERO के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 5 अगस्त 2026 से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए छूटे हुए अर्हताधारी भारतीय नागरिकों से प्रपत्र-6 के माध्यम से आवेदन लिए जा रहे हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों को प्राप्त सभी प्रपत्र-6 की अगले दो दिनों के भीतर BLO App पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन प्रविष्टि कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी BLO और BLO सुपरवाइजर से प्रमाण पत्र लेने को कहा कि उनके मतदान केंद्र क्षेत्र के सभी छूटे हुए अर्हताधारी नागरिकों से प्रपत्र-6 प्राप्त कर लिया गया है और किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ने से नहीं छूटा है।

BLO और BLO सुपरवाइजर से प्रमाण पत्र मिलने के बाद ERO अपने-अपने AERO से भी इसी आशय का प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगे। इसके अलावा सभी ERO को स्वयं भी प्रमाण पत्र जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में 24 सितंबर 2026 तक जमा करना होगा।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता नहीं होनी चाहिए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्रवाई पूरी की जाए। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह भी मौजूद थीं।

Read also – Jamshedpur News : जर्जर पुल बना खतरा, सड़क पर गड्ढे और दिख रही सरिया

Related Articles

Leave a Comment