Home » Kolhan University : कोल्हान विश्वविद्यालय में PG नामांकन 24 जून से, 10 अगस्त से कक्षाएं

Kolhan University : कोल्हान विश्वविद्यालय में PG नामांकन 24 जून से, 10 अगस्त से कक्षाएं

Kolhan University : ऑनलाइन आवेदन 24 जून से 11 जुलाई 2026 तक चांसलर पोर्टल पर स्वीकार किए जाएंगे। प्रथम मेधा सूची 15 जुलाई को प्रकाशित होगी और नामांकन प्रक्रिया 24 जुलाई तक चलेगी।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (PG) सत्र 2025–27 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2026 से शुरू होने जा रही है। माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता के निर्देशानुसार CBCS (Honours/Programme) और FYUGP के तहत 6 सेमेस्टर की स्नातक डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से समय पर आवेदन करने और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की अपील की है।

ऑनलाइन आवेदन चांसलर पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे और पूरी प्रक्रिया तय समयसीमा में पूरी की जाएगी। प्रथम मेधा सूची के आधार पर नामांकन होगा, जबकि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सूची भी जारी की जाएगी।

प्रक्रियातिथि/विवरण
आवेदन प्रारंभ24 जून 2026 (दोपहर 12 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि11 जुलाई 2026
प्रथम मेधा सूची जारी15 जुलाई 2026
नामांकन की अंतिम तिथि24 जुलाई 2026
कक्षाएं प्रारंभ10 अगस्त 2026
आवेदन शुल्कSC/ST – 150 रुपये, General/OBC – 200 रुपये
आवश्यक दस्तावेजAPAAR ID अनिवार्य

Read Also: West Singhbhum : चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में NHM कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं ठप

Related Articles

Leave a Comment