Home » Lohardaga News: लोहरदगा के फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 15 लाख की संपत्ति जलकर राख; शॉर्ट सर्किट की आशंका

Lohardaga News: लोहरदगा के फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 15 लाख की संपत्ति जलकर राख; शॉर्ट सर्किट की आशंका

शोरूम में रखा सोफा सेट, पलंग, कुर्सियां और अन्य फर्नीचर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। लोहरदगा से कुडू की दूरी लगभग 20 किलोमीटर होने के कारण दमकल वाहन को घटनास्थल तक पहुंचने में समय लगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
lohardaga news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lohardaga : लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र स्थित कुंदो मोड़ के पास एक फर्नीचर शोरूम में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में शोरूम में रखा लाखों रुपये मूल्य का फर्नीचर जलकर राख हो गया। शोरूम संचालक ने करीब 10 से 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।

जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि आग की लपटें काफी तेज होने के कारण स्थिति पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही लोहरदगा अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

बताया गया कि शोरूम में रखा सोफा सेट, पलंग, कुर्सियां और अन्य फर्नीचर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। लोहरदगा से कुडू की दूरी लगभग 20 किलोमीटर होने के कारण दमकल वाहन को घटनास्थल तक पहुंचने में समय लगा।

घटना की सूचना मिलने पर कुडू थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शोरूम संचालक ने कुडू थाना में लिखित आवेदन देकर नुकसान की जानकारी दी है।

कुडू थाना प्रभारी अजित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Read also Purnima Sahu Health Update LIVE : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक विधायक पूर्णिमा साहू की तबीयत बिगड़ी, TMH के CCU में भर्ती

Related Articles

Leave a Comment