
चाईबासा : धोबी तालाब रानी कॉलोनी दुर्गापूजा समिति की ओर से विजड्म स्कूल चाईबासा परिसर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दुर्गापूजा के दौरान पूजा पंडाल में आयोजित विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर प्रतिभागियों के चेहरे खिल उठे।
समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष सह नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश तथा विशिष्ट अतिथि केंद्रीय दुर्गापूजा समिति के महासचिव आनंद प्रियदर्शी, संरक्षक राजीव नयनम एवं धोबी तालाब रानी कॉलोनी दुर्गापूजा समिति के संस्थापक शंकर कुमार रजक ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। इससे पूर्व पूजा समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार रजक ने किया।
म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के बालिका वर्ग ए में मोहिनी आल्डा ने प्रथम, शगुन मिश्रा ने द्वितीय तथा रूपाली दास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग बी में शानवी कुमारी प्रथम, परी आनंद द्वितीय और अनन्या गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, बालक वर्ग में आनव आर्या ने प्रथम, ऋषभ कुमार झा ने द्वितीय तथा हर्षित राज ने तृतीय स्थान हासिल किया।
शंख वादन में त्रिशा रॉय और सूरज विश्वकर्मा रहे अव्वल
शंख वादन प्रतियोगिता के महिला वर्ग में त्रिशा रॉय ने प्रथम, कुमकुम देवी ने द्वितीय तथा सुप्रिया आइकत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में सूरज विश्वकर्मा प्रथम, कल्याण रॉय द्वितीय तथा काशीकांत झा तृतीय स्थान पर रहे।
बॉल पासिंग और जलेबी रेस के विजेता भी सम्मानित
बॉल पासिंग प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में सूरज विश्वकर्मा ने प्रथम, डमरूधर बेहरा ने द्वितीय तथा सुब्रत चंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, जलेबी रेस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में दिव्यांश रॉय प्रथम, वैभव नायक द्वितीय तथा दैविक वैश्य तृतीय स्थान पर रहे।
समारोह में चंदन पांडेय, पूजा समिति के पदाधिकारी असीम कुमार सिंह, समिति के अध्यक्ष शैलेश कुमार, सचिव विनय रजक, सूरज विश्वकर्मा सहित पूजा समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
Read Also Chaibasa News : लोकतंत्र की मजबूती के लिए संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान जरूरी : गीता कोड़ा

