Home » Seraikela News : हेलो, मैं नक्सली प्रमाणिक बोल रहा हूं, मुझे हर महीने ₹20000 की रंगदारी दो वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो

Seraikela News : हेलो, मैं नक्सली प्रमाणिक बोल रहा हूं, मुझे हर महीने ₹20000 की रंगदारी दो वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो

Seraikela News : चांडिल में कुख्यात नक्सली के नाम पर कारोबारी से मांगी गई रंगदारी, पुलिस कर रही जांच

by Mujtaba Haider Rizvi
Seraikela Extortion Case: Fake Naxalite Threatens Man, Demands ₹20,000 Monthly
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के धधकिडीह निवासी सुफल मुर्मू ने कुख्यात इनामी नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उन्होंने चांडिल थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, 16 जुलाई की रात करीब 8:33 बजे उनके सहयोगी नरेश कुमार साहू के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को महाराज प्रामाणिक बताया। आरोप है कि बाद में कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए अन्य लोगों को भी बातचीत में शामिल किया गया।

सुफल मुर्मू ने अपने आवेदन में राजू कुम्हार, कार्तिक प्रमाणिक, राजू किस्कू, नयन सोरेन समेत अन्य लोगों पर प्रतिमाह 20 हजार रुपये रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें भालूकोचा स्थित होटल यदुवंशी बुलाया गया, जहां हथियार के बल पर डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। सुफल मुर्मू का कहना है कि वह किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर निकलने में सफल रहे। इसके बाद अगले दिन रास्ते में रोककर रंगदारी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।

पीड़ित ने पुलिस से संबंधित मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और तकनीकी जांच कराने के साथ-साथ अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में चांडिल थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: Seraikela Crime : आदित्यपुर में महिला के गले से चेन छीन कर फरार हो गए बाइक सवार बदमाश

Related Articles