Home » Jamshedpur Police: जमशेदपुर पुलिस ने शुरू किया ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं

Jamshedpur Police: जमशेदपुर पुलिस ने शुरू किया ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं

चैटबॉट के जरिए खोए हुए मोबाइल की शिकायत, साइबर अपराध से संबंधित जानकारी, यातायात संबंधी समस्या और चालान की जानकारी, पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र प्रमाण पत्र व पुलिस वेरिफिकेशन की स्थिति पता की जा सकेगी।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur police chat bot
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने आम जनता को पुलिस सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के मकसद से बुधवार  को  आज “जोहार पुलिस” चैटबॉट की शुरुआत की। आधुनिक तकनीक पर आधारित यह चैटबॉट WhatsApp के माध्यम से पुलिस और आम लोगों के बीच आसान संपर्क का माध्यम बनेगा। इस सेवा का लाभ लेने के लिए नागरिकों को अपने मोबाइल से WhatsApp नंबर 9471167577 पर केवल “Hi” भेजना होगा। इसके बाद वे “जोहार पुलिस” चैटबॉट से जुड़कर विभिन्न पुलिस सेवाओं और शिकायतों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

jamshedpur police chat bot pc

इन सेवाओं का मिलेगा लाभ

चैटबॉट के जरिए खोए हुए मोबाइल की शिकायत, साइबर अपराध से संबंधित जानकारी, यातायात संबंधी समस्या और चालान की जानकारी, पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र प्रमाण पत्र व पुलिस वेरिफिकेशन की स्थिति पता की जा सकेगी। इसके अलावा पुलिस कार्यालय में दिए गए आवेदन या शिकायत की स्थिति भी ऑनलाइन देखी जा सकेगी। चैटबॉट में नजदीकी पुलिस स्टेशन की जानकारी, महिला सुरक्षा और ईव-टीजिंग से संबंधित शिकायत, वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी सहायता तथा पुलिस को शिकायत, सुझाव और फीडबैक देने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। शिकायत दर्ज कराने पर नागरिक को एक शिकायत संख्या भी मिलेगी, जिसके माध्यम से वह बाद में अपनी शिकायत की स्थिति जान सकेगा। शुरुआती चरण में “जोहार पुलिस” चैटबॉट हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है।

पुलिस ने लोगों से अधिक से अधिक इस्तेमाल की अपील की

पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने आम लोगों से “जोहार पुलिस” चैटबॉट का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि इस पहल से लोगों को छोटी-छोटी सेवाओं के लिए पुलिस कार्यालय जाने की जरूरत कम होगी और शिकायतों व सूचनाओं के आदान-प्रदान में तेजी आएगी।

Read also Jamshedpur News : जमशेदपुर की मतदाता सूची में मिले तीन अफगानी नागरिकों के नाम, अधिकारियों को चकमा देकर ऐसे जुड़े थे

Related Articles

Leave a Comment