Home » Chaibasa News : चाईबासा में 27 सितंबर को होगा अस्मिता रग्बी सिटी लीग का आयोजन, 150 बालिका खिलाड़ी लेंगी हिस्सा

Chaibasa News : चाईबासा में 27 सितंबर को होगा अस्मिता रग्बी सिटी लीग का आयोजन, 150 बालिका खिलाड़ी लेंगी हिस्सा

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा के सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में 27 सितंबर 2026 को अस्मिता रग्बी सिटी लीग का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में अंडर-15 और अंडर-18 बालिका वर्ग की लगभग 150 खिलाड़ी अपने खेल का दमखम दिखाएंगी। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के अलावा करीब 40 अधिकारी और सहयोगी भी मौजूद रहेंगे।

प्रतियोगिता को लेकर पश्चिमी सिंहभूम रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एसोसिएशन के सचिव नरेश हेस्सा ने बताया कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य जिले की बेटियों को रग्बी फुटबॉल में बेहतर मंच देना और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को सामने लाना है।

उन्होंने कहा कि इस लीग के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चिन्हित कर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा, ताकि जिले की बेटियां बड़े मंच पर अपना परचम लहरा सकें।

नरेश हेस्सा ने कहा कि रग्बी फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम वर्क, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। इस तरह के आयोजन से जिले में महिला खेलों को नई पहचान मिलेगी।

एसोसिएशन ने जिले के सभी खेल प्रेमियों, अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि 27 सितंबर को सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में पहुंचकर बालिका खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं और जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Comment