Home » Jamshedpur News : दीपावली पर टाटा वर्कर्स यूनियन की बड़ी सौगात, जमशेदपुर में 114 बेड का अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट हाउस शुरू

Jamshedpur News : दीपावली पर टाटा वर्कर्स यूनियन की बड़ी सौगात, जमशेदपुर में 114 बेड का अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट हाउस शुरू

दूरदराज से कैंसर का इलाज कराने आने वाले मरीजों और परिजनों को मिलेगी राहत, आधुनिक सुविधाओं से लैस रेस्ट हाउस का हुआ उद्घाटन

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : दीपावली के मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन ने कैंसर मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत दी है। यूनियन के प्रयास से जमशेदपुर में 114 बेड वाले अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट हाउस का निर्माण पूरा हो गया है। रविवार को इसका विधिवत उद्घाटन किया गया। इस सुविधा के शुरू होने से कैंसर के इलाज के लिए दूसरे शहरों और दूरदराज के इलाकों से जमशेदपुर आने वाले मरीजों तथा उनके परिजनों को ठहरने की बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी।

कैंसर रेस्ट हाउस का उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदरा रामम और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी (टुन्नू चौधरी) ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन समारोह में यूनियन के महासचिव सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में यूनियन कमेटी के सदस्य (यूसीएम) मौजूद रहे।

इस अत्याधुनिक रेस्ट हाउस में कुल 114 बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मरीजों और उनके परिजनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग केबिन और आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इसका मुख्य उद्देश्य इलाज के दौरान मरीजों और उनके साथ आने वाले परिजनों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराना है।

दरअसल, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए दूरदराज से आने वाले मरीजों के परिजनों को अस्पताल के आसपास ठहरने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह रेस्ट हाउस उनके लिए काफी मददगार साबित होगा। इससे इलाज के दौरान रहने की समस्या और आर्थिक बोझ को कम करने में भी सहायता मिलेगी।

इस परियोजना के निर्माण के लिए टिमकेन फाउंडेशन, टाटा स्टील और टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) ने संयुक्त रूप से वित्तीय सहयोग दिया है। वहीं, रेस्ट हाउस के संचालन और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी टाटा वर्कर्स यूनियन को सौंपी गई है। इस परियोजना को पूरा करने में टाटा स्टील का भी अहम योगदान रहा है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News : घोड़ाबांधा गांव में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया सोहराय पर्व, गोड बोंगा की हुई पूजा

Related Articles

Leave a Comment