Home » Giridih News : गिरिडीह के बिरनी में 25 हाथियों झुंड पहुंचा, रात भर मचाई तबाही, महिला को कुचला, फसलों को रौंदा

Giridih News : गिरिडीह के बिरनी में 25 हाथियों झुंड पहुंचा, रात भर मचाई तबाही, महिला को कुचला, फसलों को रौंदा

by Rakesh Pandey
Giridih News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में 25 हाथियों के झुंड ने रात भर तबाही मचाई। बिरनी प्रखंड अंतर्गत कपिलो पंचायत के रजमनियां और चानो गांव में बुधवार को देर रात करीब 11 बजे हाथियों का झुंड पहुंचा। इसके बाद दर्जनों किसानों के खेत मे लगी फसलों को रौद दिया। गुरुवार को सुबह में यह झुंड चानो गांव से निकलकर रजमनियां गांव पहुंचा।

सुबह करीब पांच बजे हथियों के झुंड ने मुन्ना साव नामक व्यक्ति की पत्नी आशा देवी (36) को अपनी चपेट लेकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मंच गई। घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए बिरनी सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी के सीएचओ दिलीप धाकड़ व उनके सहयोगी ने प्राथमिक उपचार कर उसे उच्चस्तरीय अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन महिला को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कालेज धनबाद ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही वनरक्षी बिरेन्द्र प्रसाद व प्रमुख रामू बैठा, बरहमसिया पंचायत की पूर्व मुखिया गीता देवी के पुत्र झुनझुन राय आदि भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। प्रमुख ने मोबाइल फोन पर डीएफओ गिरिडीह (पश्चिमी) अंकित कुमार सिंह और रेंजर अनिल कुमार को घटना की सूचना दी।

इसके साथ ही घायल महिला को समुचित इलाज का खर्च और मुआवजा देने की मांग की। डीएफओ ने प्रमुख को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार घायल महिला समेत किसानों को भी फसल के नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। हाथियों का झुंड अब भी रजमनियां जंगल में मौजूद है, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं।

Read Also- Deoghar Shravani Mela 2026 : देवघर में नो-एंट्री जोन लागू, टोटो-ऑटो का किराया होगा तय, श्रद्धालुओं के लिए नई ट्रैफिक व्यवस्था

Related Articles

Leave a Comment