
Jamshedpur : टाटा स्टील ने ग्रीन स्टील की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके लिए कंपनी ने हिसार्ना प्रोजेक्ट के लिए जमशेदपुर प्लांट और ट्यूब्स डिवीजन के कर्मचारियों के लिए आंतरिक कैरियर अवसर-समूह 2 की भूमिकाओं के लिए (केवल समान स्तर पर स्थानांतरण के लिए) वैश्विक स्तर पर कार्य करने के लिए नोटिस निकाला है। नीदरलैंड्स में मिलेगा प्रशिक्षण टाटा स्टील की अगली पीढ़ी की कम-कार्बन लौह उत्पादन तकनीक में एक अभूतपूर्व पहल, हिसार्ना प्रदर्शन संयंत्र पर काम करने के इस अद्वितीय अवसर में शामिल हो सकेंगे। चयनित कर्मचारियों को एक निश्चित अवधि के लिए टाटा स्टील नीदरलैंड्स में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद, कर्मचारियों को जमशेदपुर में स्थित आगामी हिसरना प्रदर्शन संयंत्र में तैनात किया जाएगा।
पारिश्रमिक सुरक्षा : कर्मचारियों के पारिश्रमिक या ग्रेड में कोई परिवर्तन नहीं होगा। टाटा स्टील नीदरलैंड्स में हिसार्ना तकनीक पर वैश्विक विशेषज्ञों के साथ संरचित प्रशिक्षण एवं अधिगम अवसरों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव प्राप्त होगा आवेदन के लिए न्यूनतम तीन साल का अनुभव होना जरुरी है। टाटा स्टील में चीफ सेल्स मैनेजर कमर्शियल-नॉर्थ राहुल गुप्ता का कार्य विस्तार टाटा स्टील में चीफ सेल्स मैनेजर कमर्शियल-नॉर्थ राहुल गुप्ता को अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ अगले आदेश तक चीफ स्टील रीसाइक्लिंग बिजनेस की जिम्मेदारियाँ भी संभालते रहेंगे। राहुल गुप्ता कामकाज के लिहाज से सीओएमएस कमर्शियल एंड एक्सपोर्ट्स को रिपोर्ट करेंगे। जबकि चीफ स्टील रीसाइक्लिंग बिजनेस की जिम्मेदारियों के लिए वे वीपी सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी को रिपोर्ट करेंगे।

