
Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में चल रही जांच के बीच एक बड़ी प्रशासनिक हलचल सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, JPSC के अध्यक्ष एल. खियांगते ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, इस्तीफे को लेकर अभी तक सरकार या राजभवन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में JPSC से जुड़े कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में CID की कार्रवाई के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। इससे पहले आयोग की असिस्टेंट एग्जामिनेशन कंट्रोलर समेत कई लोगों से पूछताछ और कार्रवाई की खबरें भी सामने आई थीं।
एल. खियांगते के इस्तीफे की खबर के बाद राज्य के प्रशासनिक और प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब सभी की नजर सरकार और राजभवन की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है।
फिलहाल, इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। पुष्टि होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

