Home » Ranchi News: रिम्स में जल्द दिखेगा बड़ा बदलाव: लगेंगे 200 नए वेंटिलेटर, बनाए जाएंगे आधुनिक टॉयलेट

Ranchi News: रिम्स में जल्द दिखेगा बड़ा बदलाव: लगेंगे 200 नए वेंटिलेटर, बनाए जाएंगे आधुनिक टॉयलेट

रिम्स के हॉस्टलों के संचालन को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया गया। अब हॉस्टलों का संचालन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर किया जाएगा, जिससे छात्रों और रेजिडेंट डॉक्टरों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और प्रबंधन अधिक प्रभावी हो।

by Mujtaba Haider Rizvi
RIMS Rancni
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुई रिम्स गवर्निंग बॉडी की बैठक में चिकित्सा उपकरणों, स्वच्छता, आधारभूत संरचना और मेडिकल शिक्षा से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया कि अगले एक महीने के भीतर रिम्स में बड़े बदलाव नजर आने लगेंगे।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

बैठक में अस्पताल के लिए 200 नए वेंटिलेटर खरीदने का फैसला लिया गया, ताकि गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके। लंबे समय से लंबित चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा मेडिकल छात्रों के लिए स्मार्ट क्लासरूम विकसित करने और रिहैबिलिटेशन सेंटर शुरू करने पर भी सहमति बनी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

रिम्स की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी बैठक में गंभीर चर्चा हुई। हाल ही में अस्पताल के शौचालय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल में एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक और साफ-सुथरे टॉयलेट तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर स्वच्छता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

बैठक में रिम्स के हॉस्टलों के संचालन को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया गया। अब हॉस्टलों का संचालन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर किया जाएगा, जिससे छात्रों और रेजिडेंट डॉक्टरों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और प्रबंधन अधिक प्रभावी हो।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

अस्पताल परिसर के कई वार्डों और गलियारों में जर्जर फर्श की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए मरम्मत कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

मरीजों की सहायता के लिए अस्पताल में वार्ड बॉय की नियुक्ति का भी निर्णय लिया गया है। ये कर्मचारी मरीजों और उनके परिजनों को सही विभाग, डॉक्टर और जांच केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेंगे, जिससे इलाज की प्रक्रिया अधिक आसान और व्यवस्थित होगी।

बैठक में रिम्स में 250 नई पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। इस योजना को भारत सरकार के पास भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद नए भवनों का निर्माण, फैकल्टी की नियुक्ति और विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार होगा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार रिम्स को देश के अग्रणी सरकारी अस्पतालों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा जताया कि गवर्निंग बॉडी की बैठक में लिए गए सभी निर्णयों को तय समयसीमा के भीतर लागू किया जाएगा और जल्द ही मरीजों को रिम्स में बेहतर सुविधाओं का अनुभव होगा।

Read also Jamshedpur Crime: साकची के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, कंप्यूटर कोचिंग के लिए दो माह पहले आई थी जमशेदपुर

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles