Home » Jamshedpur Crime: साकची के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, कंप्यूटर कोचिंग के लिए दो माह पहले आई थी जमशेदपुर

Jamshedpur Crime: साकची के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, कंप्यूटर कोचिंग के लिए दो माह पहले आई थी जमशेदपुर

मृतका की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ निवासी नीलमणि गोराई (19) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह करीब दो माह पहले कंप्यूटर की कोचिंग करने के लिए जमशेदपुर आई थी और साकची स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी।

by Mujtaba Haider Rizvi
Suicide in Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित लाइफ लाइन अस्पताल के समीप एक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह उस समय हुई, जब ड्यूटी पर मौजूद महिला होमगार्ड ने कमरे का दरवाजा खोला। अंदर छात्रा का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

घटना की सूचना तत्काल साकची थाना पुलिस को दी गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा को फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

मृतका की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ निवासी नीलमणि गोराई (19) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह करीब दो माह पहले कंप्यूटर की कोचिंग करने के लिए जमशेदपुर आई थी और साकची स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन जमशेदपुर पहुंचे। छात्रा की मौत से परिवार में मातम का माहौल है, जबकि हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राएं भी इस घटना से सदमे में हैं।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक स्तर पर किसी तरह की संदिग्ध परिस्थिति की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read also Palamu News : पलामू में भुईयां समाज कल्याण समिति का हुआ गठन, मनोज बने अध्यक्ष 

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles