
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोनुवा प्रखंड स्थित दीनदयाल शिशु विद्या मंदिर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिलेभर से भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में चक्रधरपुर जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह, कांके के पूर्व विधायक डॉ. जीतू चरण राम उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, डॉ. विजय सिंह गागराई, मालती गिलुवा, जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान, महामंत्री तीर्थ जमुदा, आलोक रंजन सहित जिला के पदाधिकारी, सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता निभाई।
अभियान के दौरान पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान
कार्यशाला में आगामी सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने, संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से अभियान के दौरान पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका, जनसेवा एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और संगठन विस्तार के संकल्प के साथ अभियान को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।
कार्यशाला को सफल बनाने में जिले के सभी पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Read Also Chaibasa Murder News : बंदगांव में युवक की सब्बल से गोद कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

