Home » Chaibasa News : करम पर्व को लेकर उरांव समाज की बैठक, 25 व 26 सितंबर को होगा दो दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता सह मिलन समारोह

Chaibasa News : करम पर्व को लेकर उरांव समाज की बैठक, 25 व 26 सितंबर को होगा दो दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता सह मिलन समारोह

अध्यक्ष संचु तिर्की ने आगामी 22 सितंबर 2026 को मनाए जाने वाले महान धार्मिक पर्व करम पर्व को लेकर समाज के सभी लोगों को अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी से अपील की कि इस पावन त्योहार को पूरी परंपरा, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : आदिवासी उरांव समाज संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पुलहातु स्थित कुड़ुख सामुदायिक भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष श्री संचु तिर्की ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संचु तिर्की ने आगामी 22 सितंबर 2026 को मनाए जाने वाले महान धार्मिक पर्व करम पर्व को लेकर समाज के सभी लोगों को अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी से अपील की कि इस पावन त्योहार को पूरी परंपरा, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

बैठक में सचिव अनिल लकड़ा ने बैठक के मुख्य विषयों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रतिवर्ष करम पर्व के उपलक्ष्य में संघ द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद सह मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन फुटबॉल ग्राउंड, चाईबासा में होता है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष यह आयोजन त्योहार के बाद 25-26 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए प्रवेश शुल्क पूर्व की तरह 1500 रुपये निर्धारित किया गया है।

मुख्य सलाहकार सहदेव किस्पोट्टा ने कहा कि यह फुटबॉल सह करमा मिलन समारोह पिछले 41 वर्षों से लगातार आयोजित होता आ रहा है। इस महाकुंभ में स्थानीय टीमों के अलावा धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, मनोहरपुर, ओडिशा और बंगाल से भी टीमें भाग लेती हैं। यह आयोजन आपसी भाईचारा और संबंधों को और प्रगाढ़ बनाता है।

दो दिवसीय आयोजन कारगिल युद्ध के शहीद राम भगवान केरकेट्टा को समर्पित

उप सचिव लालू कुजूर ने बताया कि यह दो दिवसीय आयोजन कारगिल युद्ध के शहीद राम भगवान केरकेट्टा को समर्पित है, जो 13 सितंबर 1999 को शहीद हुए थे। उन्हीं के सम्मान में शहीद राम भगवान केरकेट्टा दो दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता सह मिलन समारोह आयोजित किया जाता है।

लालू कुजूर ने समाज के सभी लोगों से 13 सितंबर 2026 को पोस्ट ऑफिस चौक चाईबासा में अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर शहीद की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि उसी दिन आयोजन को लेकर अंतिम बैठक भी होगी, जिसमें सभी प्रतिभागी टीमों की उपस्थिति अनिवार्य है। अंत में कोषाध्यक्ष दुर्गा खलखो के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्त हुई।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर बाबूलाल बारहा, लक्ष्मण बारहा, महावीर बारहा, संजय कच्छप, सावन खलखो, विजय तिर्की, शंभु कच्छप, वार्ड पार्षद लक्ष्मी कच्छप, सुनीता खलखो सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment