Home » Chaibasa News : रविंद्र भवन में 25 जुलाई को जुटेंगे झारखंड आंदोलनकारी, दिवंगत साथियों को देंगे भावभीनी श्रद्धांजलि

Chaibasa News : रविंद्र भवन में 25 जुलाई को जुटेंगे झारखंड आंदोलनकारी, दिवंगत साथियों को देंगे भावभीनी श्रद्धांजलि

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चाईबासा : झारखंड पृथक राज्य आंदोलन के अग्रदूतों और संघर्षशील दिवंगत साथियों की याद में आगामी 25 जुलाई को रविंद्र भवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होने जा रहा है। झारखंड आंदोलनकारी सिंहभूम के बैनर तले आयोजित यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें राज्य भर से कई प्रमुख हस्तियों, नेताओं और वरिष्ठ आंदोलनकारियों का जमावड़ा लगेगा। संगठन की एक अहम बैठक के बाद केंद्रीय प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस नोट जारी कर इस बात की आधिकारिक जानकारी दी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

राजनीति और समाजसेवा से जुड़े कई बड़े चेहरे एक मंच पर आएंगे नज़र

इस आयोजन में राजनीति और समाजसेवा से जुड़े कई बड़े चेहरे एक मंच पर नज़र आएंगे। आमंत्रित अतिथियों मे मंत्री दीपक बिरुवा, विधायक दशरथ गागराई, सोनाराम सिंकू, जगत माझी और सुखराम उरांव शामिल हैं।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जन प्रतिनिधियों में आजसू के संस्थापक व पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष प्रभाकर तिर्की, पूर्व मंत्री राम चंद्र सहिस, लम्बोदर महतो, मंगल सिंह बोबोंगा और डॉ. देवशरण भगत, अन्य गणमान्य अतिथि सेवानिवृत्त जज रत्नाकार भेंगरा एवं ललित महतो सहित कई वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

सिर्फ चुनिंदा नाम नहीं, सभी संघर्षशील साथियों को नमन

बुधराम लागुरी ने स्पष्ट किया कि यह सभा केवल दामू बानरा, देवेंद्र माझी और केसी हेम्बरोम जैसे प्रमुख नामों तक ही सीमित नहीं है। बल्कि इसमें उन सभी ज्ञात-अज्ञात वीरों को सामूहिक रूप से नमन किया जाएगा, जिन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण संघर्ष में अपनी आहूति दी। यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हमारी नई पीढ़ी को झारखंड आंदोलन के स्वर्णिम इतिहास, त्याग और संघर्षों से रूबरू कराने का एक माध्यम बनेगा।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 जन-भागीदारी की अपील

संगठन ने राज्य के आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, झारखंड आंदोलनकारियों और सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में रविंद्र भवन पहुँचकर अपने महान पुरखों को श्रद्धासुमन अर्पित करें और झारखंड की आंदोलनकारी विरासत को सहेजने में योगदान दें।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

बैठक में ये रहे मौजूद

इससे पूर्व आयोजित तैयारी बैठक की अध्यक्षता आसमान सुंडी ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन बुधराम लागुरी ने दिया। बैठक में अजय महतो, बाबु अहमद, सिदेश्वर बानरा, नारायण देवगम, बिनोद कंडेयांग, दामू बानरा (राकेश) और सुरेश कालूंडिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Read Also Chaibasa News : सदर थाना क्षेत्र के जैन चौक के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के बाहर से दिनदहाड़े साइकिल चोरी, जांच में जुटी पुलिस

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles