Home » Jamshedpur News : अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों का जलवा, चार पदक जीतकर बढ़ाया राज्य का गौरव

Jamshedpur News : अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों का जलवा, चार पदक जीतकर बढ़ाया राज्य का गौरव

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : वर्ल्ड फेडरेशन फॉर योगासन स्पोर्ट्स (डब्ल्यूएफएफवाईएस) की अंतरराष्ट्रीय एशिया पैसिफिक योगासन चैंपियनशिप-2026 में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. विभिन्न आयु वर्गों में राज्य के खिलाड़ियों ने कुल चार पदक जीतकर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया. इनमें दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं.

प्रतियोगिता में अंडर-10 बालक वर्ग में रक्षित झा ने पारंपरिक तथा कलात्मक एकल योगासन स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया. वहीं, अंडर-14 बालिका वर्ग में अनाभ्या आयशा ने भी पारंपरिक तथा कलात्मक एकल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया.

अंडर-17 बालिका वर्ग में नंदिनी रॉय ने पारंपरिक तथा कलात्मक एकल योगासन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता. इसके अलावा महिला 40 से 50 आयु वर्ग में स्मिकी सरकार ने भी रजत पदक हासिल कर झारखंड की पदक तालिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

डब्ल्यूएफएफ के अध्यक्ष अंशु सरकार ने सभी प्रतिभागियों और पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी. उन्होंने खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह प्रदर्शन पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय है.

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए निरंतर अभ्यास तथा कड़ी मेहनत जारी रखने का आह्वान किया. साथ ही, खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

Related Articles