Home » Ranchi News : JPSC की पूर्व असिस्टेंट एग्जामिनेशन कंट्रोलर श्वेता गुप्ता CID की हिरासत में, कई बिंदुओं पर हो रही पूछताछ

Ranchi News : JPSC की पूर्व असिस्टेंट एग्जामिनेशन कंट्रोलर श्वेता गुप्ता CID की हिरासत में, कई बिंदुओं पर हो रही पूछताछ

Ranchi News : फिलहाल सीआईडी ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि श्वेता गुप्ता और अन्य लोगों को किस विशेष मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच में सीआईडी की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में आयोग की पूर्व असिस्टेंट एग्जामिनेशन कंट्रोलर श्वेता गुप्ता समेत चार लोगों को सीआईडी ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सूत्रों के अनुसार, सभी से अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, श्वेता गुप्ता का 22 मई को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग में तबादला कर दिया गया था। इसके बावजूद उन्होंने दोबारा जेपीएससी में कार्यभार संभाल लिया। जांच एजेंसियां इसी समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि जेपीएससी कार्यालय में कई कर्मचारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां नहीं दी गई थीं, जबकि परीक्षा से जुड़े कई अहम कार्य श्वेता गुप्ता के पास केंद्रित थे। इसी वजह से जांच एजेंसियां उनकी भूमिका और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मामलों की गहन जांच कर रही हैं।

फिलहाल सीआईडी ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि श्वेता गुप्ता और अन्य लोगों को किस विशेष मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और एजेंसी की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Read Also: Ranchi News: रिम्स में जल्द दिखेगा बड़ा बदलाव: लगेंगे 200 नए वेंटिलेटर, बनाए जाएंगे आधुनिक टॉयलेट

Related Articles

Leave a Comment