Home » Ranchi Jagannath Rath Fare : 335 साल पुराने जगन्नाथपुर रथ मेले का रिकॉर्ड 2.27 करोड़ में टेंडर, बढ़े स्टॉल किराए से व्यापारियों की बढ़ी चिंता

Ranchi Jagannath Rath Fare : 335 साल पुराने जगन्नाथपुर रथ मेले का रिकॉर्ड 2.27 करोड़ में टेंडर, बढ़े स्टॉल किराए से व्यापारियों की बढ़ी चिंता

16 जुलाई से शुरू हुए 10 दिवसीय रथ मेले के संचालन का ठेका पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर निवासी राजेश चंद्रा की फर्म आरएस इंटरप्राइजेज को मिला है।

by Mujtaba Haider Rizvi
jagannathpur rath mela (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Ranchi : राजधानी रांची के 335 वर्ष पुराने ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेले में इस वर्ष रिकॉर्ड 2 करोड़ 27 लाख 21 हजार 112 रुपये का टेंडर हुआ है। वर्ष 2023 से 2026 के बीच यह अब तक की सबसे बड़ी टेंडर राशि मानी जा रही है। टेंडर राशि में भारी बढ़ोतरी का असर सीधे मेले में दुकान लगाने वाले छोटे और बड़े व्यापारियों पर पड़ा है, जिन्हें इस बार पहले की तुलना में अधिक किराया देना पड़ रहा है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

16 जुलाई से शुरू हुए 10 दिवसीय रथ मेले के संचालन का ठेका पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर निवासी राजेश चंद्रा की फर्म आरएस इंटरप्राइजेज को मिला है। फर्म ने सबसे ऊंची बोली लगाकर यह ठेका हासिल किया। पिछले वर्षों की तुलना करें तो वर्ष 2023 में टेंडर राशि 75 लाख रुपये थी, 2024 में यह बढ़कर 1.92 करोड़ रुपये हुई, 2025 में घटकर 51.51 लाख रुपये रह गई, जबकि इस वर्ष यह रिकॉर्ड 2.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

500 रुपये प्रति वर्ग फीट तक बढ़ गया है किराया

jagannathpur rath mela ranchi (1)

jagannathpur rath mela ranchi (1)

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

टेंडर राशि बढ़ने के साथ ही मेले में लगने वाले स्टॉल, फूड कोर्ट, झूले, पार्किंग और अन्य व्यावसायिक स्थानों का किराया भी काफी बढ़ गया है। स्थान और आकार के अनुसार स्टॉल का किराया 100 रुपये से 500 रुपये प्रति वर्ग फीट प्रतिदिन तक तय किया गया है। कई छोटे दुकानदारों को प्रतिदिन एक हजार से पांच हजार रुपये तक किराया देना पड़ रहा है। वहीं बड़े झूले, मिठाई की दुकानें और अन्य बड़े प्रतिष्ठानों से 10 दिनों के लिए 80 हजार रुपये से लेकर तीन लाख रुपये तक शुल्क लिया जा रहा है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

किराया बढ़ने से परेशान हैं छोटे कारोबारी

मेले में वर्षों से कारोबार कर रहे छोटे व्यापारियों का कहना है कि इस बार किराया अप्रत्याशित रूप से बढ़ गया है। उनका कहना है कि यदि भविष्य में भी यही स्थिति रही तो छोटे व्यापारियों के लिए इस ऐतिहासिक मेले में दुकान लगाना मुश्किल हो जाएगा। व्यापारियों का कहना है कि बढ़े हुए खर्च की भरपाई के लिए उन्हें सामान और खान-पान की वस्तुओं के दाम बढ़ाने पड़े हैं, जिसका असर सीधे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

इनकी मौजूदगी में पूरी हुई टेंडर प्रक्रिया

टेंडर प्रक्रिया एडीएम लॉ एंड ऑर्डर धनंजय, जगन्नाथ मंदिर के प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, मंदिर सचिव प्रसन्न कुमार, विनोद कुमार और आवासीय पदाधिकारी स्मृति कुमारी की मौजूदगी में पूरी की गई। वहीं मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा वर्जन सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है। इसके अलावा जिला पुलिस, रांची नगर निगम, विभिन्न सरकारी विभागों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक भी मेले की सुरक्षा और व्यवस्थाओं में तैनात हैं।

Read also Ranchi News: रिम्स में जल्द दिखेगा बड़ा बदलाव: लगेंगे 200 नए वेंटिलेटर, बनाए जाएंगे आधुनिक टॉयलेट

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles