
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में बुधवार को अंतर्राज्यीय बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता सिंहभूम कोल्हान क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने की।
नक्सल गतिविधियों पर साझा की गई खुफिया जानकारी
बैठक में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में नक्सलवाद, मादक पदार्थों की तस्करी और पशु तस्करी जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। तीनों राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नक्सल दस्तों के संबंध में खुफिया सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया। अधिकारियों ने सक्रिय नक्सल दस्तों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में समन्वय बढ़ाकर नक्सलियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने पर सहमति बनी।
मादक पदार्थ और पशु तस्करी पर होगी कड़ी कार्रवाई
बैठक में यह भी तय किया गया कि ड्रग्स और पशु तस्करी में शामिल अंतर्राज्यीय गिरोहों के खिलाफ आपसी सहयोग से कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए तीनों राज्यों के बीच नियमित रूप से सूचना साझा करने का निर्णय लिया गया।
पुलिस उप महानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध रोकने के लिए तीनों राज्यों की पुलिस को मिलकर काम करना होगा। आपसी समन्वय से ही नक्सल और संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
बैठक में ये रहे शामिल
इसमें वेस्टर्न जोन राउरकेला ओडिशा के पुलिस उप महानिरीक्षक भापुसे ब्रजेश कुमार राय,पश्चिम बंगाल बांकुड़ा रेंज पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक मोदी शामिल हुए।
इसकेअलावा डॉ. एहतेशाम वकारिब, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, अमित रेणु, पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा, मनोज कुमार स्वर्गियारी पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां, शुभम कुमार खंडेवाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जमशेदपुर, ललित मीणा, पुलिस अधीक्षक नगर, जमशेदपुर, नीतीन दागडु कुशालकर, पुलिस अधीक्षक, क्योझर, वरुण गुंटुपल्ली, पुलिस अधीक्षक मयूरभंज, नीतेश वाधवानी पुलिस अधीक्षक, राउरकेला, अमृतपाल कौर, पुलिस अधीक्षक, सुंदरगढ़, सन्नी कुमार राज पुलिस अधीक्षक, झारग्राम, मानव सिंगला पुलिस अधीक्षक, पुरुलिया, क्रिस्टोफर केरकेट्टा, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान, खूंटी, रणबीर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, सिमडेगा शामिल रहे।
Read Also West singhbhum News : दो बच्चियों की मौत पर डीसी सख्त, एएनएम व सीएचओ को नोटिस, वेतन पर रोक

