Home » West singhbhum News : दो बच्चियों की मौत पर डीसी सख्त, एएनएम व सीएचओ को नोटिस, वेतन पर रोक

West singhbhum News : दो बच्चियों की मौत पर डीसी सख्त, एएनएम व सीएचओ को नोटिस, वेतन पर रोक

गोइलकेरा के पहाड़डीहा गांव का मामला, 24 घंटे में मांगा गया जवाब

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड के पहाड़डीहा गांव में दो बच्चियों की बीमारी से मौत के मामले को उपायुक्त मनीष कुमार ने गंभीरता से लिया है। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने के आरोप में जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीसी ने जताई नाराजगी

मामले को लेकर डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में उन्होंने नाराजगी जताते हुए दोषी कर्मियों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीसी के निर्देश के बाद गोइलकेरा सीएचसी की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जयश्री किरण ने कार्रवाई की। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, रूंघीकोचा में पदस्थापित एएनएम मालती कच्छप और सीएचओ रेणु देवगम से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही अगले आदेश तक दोनों का वेतन भी रोक दिया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने दोनों स्वास्थ्य कर्मियों को 24 घंटे के अंदर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है। रिपोर्ट में बच्चियों की बीमारी, इलाज और मौके पर की गई कार्रवाई का पूरा ब्योरा मांगा गया है।

क्या है मामला

बताया गया कि आनंदपुर क्षेत्र के पहाड़डीहा गांव में मंगलवार को कुछ घंटों के अंतराल पर दो बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों में अरनेश किस्कू की 12 वर्षीय बेटी लता किस्कू और सुदिन मुर्मू की 7 वर्षीय बेटी दीपिका मुर्मू शामिल हैं।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दोनों बच्चियां पीलिया से पीड़ित थीं और परिजनों की लापरवाही के कारण उनकी मौत हुई।लेकिन जिला प्रशासन का सवाल है कि जब इलाके में बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाए जा रहे हैं, तो समय रहते इलाज की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी और तत्परता पर भी सवाल उठाए गए हैं।

फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। डीसी ने कहा है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Read Also Chaibasa News : मलेरिया से चाईबासा में तैनात CRPF जवान की मौत, एमजीएम पोस्टमार्टम हाउस में सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी

Related Articles

Leave a Comment