Home » Jamshedpur Doctor Mysterious Death : डाक्टरों की हत्या की तरफ इशारा कर रही शक की सूई, ग्रामीण SP से मिले परिजन

Jamshedpur Doctor Mysterious Death : डाक्टरों की हत्या की तरफ इशारा कर रही शक की सूई, ग्रामीण SP से मिले परिजन

घटना से एक दिन पहले डॉ. समीर कुमार और डॉ. यश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि 23 जुलाई की रात ड्यूटी समाप्त होने के बाद समीर को बहाने से डिमना लेक ले जाया गया, जहां पहले से मौजूद कुछ लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इंटर्न डॉक्टर समीर कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस जांच में शक की सूई डाक्टरों की हत्या की तरफ इशारा कर रही है।

मृतक समीर के पिता अजय कुमार लाल ने भी अब ग्रामीण एसपी को लिखित शिकायत देकर अपने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पहले उनके आवेदन पर यूडी केस दर्ज हुआ था। जबकि, दूसरे मृतक डाक्टर समर्थ के परिजन पहले ही इस केस में हत्या का मुकदमा दर्ज करा चुके हैं।

अब जा समीर के परिजनों ने भी अपनी शिकायत में इंटर्न डॉक्टर डॉ. यश समेत अन्य लोगों पर कथित साजिश रचकर हत्या करने का आरोप लगाया है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, घटना से एक दिन पहले डॉ. समीर कुमार और डॉ. यश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि 23 जुलाई की रात ड्यूटी समाप्त होने के बाद समीर को बहाने से डिमना लेक ले जाया गया, जहां पहले से मौजूद कुछ लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी गई। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को डिमना लेक में फेंक दिया गया।

मृतक के पिता ने अपनी शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), डीआईजी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक को भी भेजी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Read also – Jamtara News : फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को धमकाने वाला शातिर गिरफ्तार, हथियार और फर्जी जैप-5 आईडी बरामद

Related Articles

Leave a Comment