Home » Adivasi Mahotsav 2026 : झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारी शुरू, अगस्त के दूसरे सप्ताह में सजेगा मोरहाबादी मैदान

Adivasi Mahotsav 2026 : झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारी शुरू, अगस्त के दूसरे सप्ताह में सजेगा मोरहाबादी मैदान

by Nikhil Kumar
Adivasi Mahotsav 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, कला और परंपरा को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारी शुरू हो गई है। झारखंड सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय ने अगस्त के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित महोत्सव के लिए विभिन्न सरकारी विभागों, एजेंसियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सहकारी समितियों, निजी उद्यमियों और कलाकारों से स्टॉल लगाने के आवेदन आमंत्रित किए हैं।

महोत्सव का प्रस्तावित आयोजन मोरहाबादी मैदान, रांची में होगा। इसमें आदिवासी कला, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन, जनजातीय उत्पाद, साहित्य, फोटोग्राफी, पेंटिंग, सांस्कृतिक विरासत, अनुसंधान कार्यों तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान को व्यापक मंच उपलब्ध कराना और स्थानीय कलाकारों व उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन का अवसर देना है।

सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के अनुसार इच्छुक संस्थाएं और प्रतिभागी 3 अगस्त तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद स्टॉलों की संख्या और प्रतिभागियों की अंतिम सूची तय की जाएगी। सभी चयनित प्रतिभागियों को निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि स्टॉल आवंटन का अंतिम अधिकार निदेशालय के पास सुरक्षित रहेगा।

हर वर्ष की तरह इस बार भी महोत्सव में राज्य के विभिन्न जिलों से आदिवासी कलाकार, शिल्पकार, स्वयं सहायता समूह, सरकारी विभाग और सांस्कृतिक दल भाग लेंगे। विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) के अवसर पर आयोजित होने वाले इस महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, जिसके मद्देनजर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Read Also- Ramgarh News : रामगढ़ में पुलिस मुखबिर को चाकू से गोदकर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Comment