Home » Indian Railways: रांची-हटिया रूट की 13 जोड़ी ट्रेनें रहेंगी रद्द, कब से होगा प्रभावी… यहां देखें शेड्यूल

Indian Railways: रांची-हटिया रूट की 13 जोड़ी ट्रेनें रहेंगी रद्द, कब से होगा प्रभावी… यहां देखें शेड्यूल

यात्री सफर से पहले जरूर चेक कर लें ट्रेन का स्टेटस। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रांची-हटिया रूट की कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची : यदि आप रांची या हटिया होकर रेल सफर की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा और राउरकेला के बीच रेल पटरियों पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम होना है। इस तकनीकी काम के कारण रेलवे ने 13 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग तारीखों में रद्द कर दिया है।

​इन यात्रियों पर पड़ेगा असर

इस फैसले से झारखंड, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और जम्मू की ओर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों का शेड्यूल बिगड़ने वाला है। रद्द की गई प्रमुख ट्रेनों में हटिया-राउरकेला पैसेंजर, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस, संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस, राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस, हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस और पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस जैसी कई लोकप्रिय ट्रेनें शामिल हैं।

​एक ट्रेन का बदला टाईम

ट्रेनों के रद्द होने के अलावा रेलवे ने एक ट्रेन की टाइमिंग में भी फेरबदल किया है। 25 सितंबर से 1 अक्टूबर के दौरान हटिया से खुलने वाली हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस अपने तय समय से पूरे 1 घंटे की देरी से रवाना होगी। इसलिए इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्री अपने घर से थोड़ा पहले निकलें।

जरूर जुटा लें ट्रेन की सटीक जानकारी

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की सटीक जानकारी जरूर जुटा लें। आप NTES ऐप, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके ट्रेन का करंट स्टेटस देख सकते हैं। ​जिन यात्रियों की ट्रेनें रद्द हो गई हैं, वे नियमानुसार अपना टिकट कैंसल कराकर पूरा पैसा रिफंड पा सकते हैं।

Read Also: Ranchi Pahari Mandir : सावन की शुरुआत पर पहाड़ी मंदिर बना आस्था का केंद्र, हर ओर गूंजा हर-हर महादेव

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment