Home » Ramgarh Road Accident : रामगढ़-भुरकुंडा रोड पर भीषण सड़क दुर्घटना, आमने-सामने भिड़े कोयला लदे डंपर, दोनों चालकों की हालत नाजुक

Ramgarh Road Accident : रामगढ़-भुरकुंडा रोड पर भीषण सड़क दुर्घटना, आमने-सामने भिड़े कोयला लदे डंपर, दोनों चालकों की हालत नाजुक

by Rakesh Pandey
Ramgarh Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत रामगढ़-भुरकुंडा मुख्य मार्ग पर रेलवे अस्पताल के पास बुधवार को सुबह-सुबह भीषण दुर्घटना हो गई। सुबह करीब 3.30 बजे हुई दुर्घटना में कोयला लदे 2 भारी वाहनों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक ( जेएच 02एन-3155) कोयला लेकर भुरकुंडा की ओर से आ रहा था, जबकि हाइवा( जेएच 02बीएन-4275) रामगढ़ की ओर से कोयला लेकर जा रहा था। रेलवे अस्पताल के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं डंपर अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर को तोड़ते हुए रेलवे क्वार्टर के पास एक पेड़ से टकराय्कर रुका।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

दुर्घटना के बाद ट्रक में लदा कोयला सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय तक आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलते ही बरकाकाना ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बुलडोजर की सहायता से सड़क पर बिखरे कोयले को हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना का कारण दोनों वाहनों का तेज रफ्तार में होना बताया जा रहा है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read Also- Latehar News : लातेहार में सड़क किनारे मिला ग्राम प्रधान का शव, बुधवार को नशे की हालत में भटक रहे थे राजेंद्र उरांव

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles