
चाईबासा : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अभियान में चक्रधरपुर (विधानसभा क्षेत्र संख्या 56) ने पूरे झारखंड में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन (Digitalization) संपन्न कर चक्रधरपुर राज्य का पहला ऐसा विधानसभा क्षेत्र बन गया है, जिसने इस लक्ष्य को सबसे पहले हासिल किया।
सामूहिक प्रयास का सुखद परिणाम : एसडीओ
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चक्रधरपुर की अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राज लक्ष्मी ने क्षेत्रवासियों और प्रशासनिक टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, मीडिया और आम नागरिकों के अटूट समन्वय व सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
इनका जताया विशेष आभार
एसडीओ ने अभियान को गति देने और इसे मुकाम तक पहुँचाने के लिए मीडियाकर्मी और सामाजिक संगठन त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधि मुखिया, मुंडा और वार्ड पार्षद प्रशासनिक टीम सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ (BLO) और संबंधित कर्मचारी इन सभी के समर्पित योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियानों की बदौलत ही आम जनमानस को इस प्रक्रिया से सक्रियता के साथ जोड़ा जा सका। लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए क्षेत्रवासियों का सकारात्मक सहयोग मिला। मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना हमारी प्राथमिकता है। उम्मीद है कि आगामी चरणों में भी लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए क्षेत्रवासियों का ऐसा ही सकारात्मक सहयोग मिलता रहेगा।
Read Also Chaibasa News : तांतनगर एकलव्य मॉडल स्कूल में छात्रों से बर्बरता का आरोप, प्रतिनिधियों ने की जांच

