
Jamshedpur News : टाटा मोटर्स लिमिटेड के जमशेदपुर प्लांट ने व्यावसायिक आवश्यकताओं को देखते हुए कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश में अस्थायी बदलाव किया है। कंपनी द्वारा जारी आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार, शनिवार एक अगस्त 2026 को सभी विभागों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा (जनरल ऑफिस) सहित संबंधित सेवाओं में कार्य होगा, जबकि रविवार 2 अगस्त 2026 को सामान्य कार्यालय खुला रहेगा। कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय मौजूदा व्यावसायिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसके तहत सभी विभागों और सेवाओं को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्य करना होगा।
विभागाध्यक्षों को दिए गए आवश्यक निर्देश
सर्कुलर में सभी विभागाध्यक्षों एवं डिवीजन प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे कॉमन सर्विसेज की गतिविधियों का समन्वय अपनी-अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप करें तथा संबंधित कर्मचारियों के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें। साथ ही, शिफ्ट परिवर्तन संबंधी सूचना के साथ इस सर्कुलर को सभी नोटिस बोर्डों पर प्रदर्शित करने को भी कहा गया है।
श्रम विभाग एवं यूनियन को भी भेजी गई प्रति
यह सर्कुलर 30 जुलाई 2026 को जारी किया गया है। इसकी प्रतिलिपि कारखाना निरीक्षक (सर्किल-1), उप श्रमायुक्त, जमशेदपुर तथा टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव को भी भेजी गई है, ताकि निर्णय की जानकारी सभी संबंधित पक्षों तक समय पर पहुंच सके।
कंपनी का यह फैसला उत्पादन एवं व्यावसायिक गतिविधियों को सुचारु बनाए रखने की दिशा में उठाया गया एक प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।

