Home » Palamu News : कोयल नदी के किनारे युवक को मारी गोली, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

Palamu News : कोयल नदी के किनारे युवक को मारी गोली, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

by Rakesh Pandey
goli- patna
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

पलामू : झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र स्थित कोयल नदी के किनारे बुधवार को देर शाम अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने के बाद युवक घटनास्थल पर ही घायल अवस्था में पड़ा था। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान भट्ठी मोहल्ला निवासी धीरज कुमार के रूप मे हुई है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

घटना की सूचना मिलते ही पर शहर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और वहां मौजूद साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read Also- Deoghar News : श्रावणी मेला के पहले दिन अरघा से शुरू हुआ भोलेबाबा का जलाभिषेक, डीसी-एसपी रहे मौजूद

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles