
Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 510 पुड़िया ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज और रिपीट कॉलोनी के आसपास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। इसके बाद डीएसपी पटमदा दयानंद कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर रिपीट कॉलोनी के पीछे काली मंदिर के पास छापेमारी की गई।
घेराबंदी कर पकड़े गए सूरज थापा (32) के पास से 437 पुड़िया और करण कुमार (25) के पास से 73 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। दोनों के पास से सैमसंग और नोकिया के मोबाइल फोन तथा पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज हैं। सुरज थापा के खिलाफ आर्म्स एक्ट, चोरी और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं, जबकि करण कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और चोरी से जुड़े मामले दर्ज हैं। एमजीएम थाना में एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

