Home » Jamshedpur news : झारखंड राज्य युवा आयोग की 22 किलोमीटर एचआईवी/एड्स जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन

Jamshedpur news : झारखंड राज्य युवा आयोग की 22 किलोमीटर एचआईवी/एड्स जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन

190 प्रतिभागियों ने लिया भाग

by Arvind Shrivastava
Jamshedpur News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur cycle rally : झारखंड राज्य युवा आयोग द्वारा युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता, स्वास्थ्य, फिटनेस एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर से 22 किलोमीटर साइकिल रैली का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में कुल 190 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, युवा आयोग के सदस्य विशाल तिर्की ,जिप सदस्य डॉ परितोष सिंह, समाजसेवी शिवशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। साइकिल रैली जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से प्रारंभ होकर आदित्यपुर टोल ब्रिज होते हुए पुनः जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंची।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री कुमार गौरव ने कहा कि एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने तथा जन-जागरूकता अभियानों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार, टाटा स्टील स्पोर्ट्स के इमाम हसन मल्लिक, जुस्को के निर्मल कुमार, संजीव रंजन, पवन तिवारी तथा रमन सिंह, सोनू तिवारी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।                         

 सम्मानित हुए विजेता प्रतिभागी

प्रतियोगिता के समापन पर पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुरुष वर्ग (18–40 वर्ष)
प्रथम: सरोज सुंडी (बिब नं. 047)
द्वितीय: सुंदर मुर्मू (बिब नं. 057)
तृतीय: रजेश महतो (बिब नं. 061)
महिला वर्ग (18–40 वर्ष)
प्रथम: सविता सरदार (बिब नं. 093),
द्वितीय: रिकु सिंह (बिब नं. 095), तृतीय: गुलांची बिंदा (बिब नं. 097)
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। झारखंड राज्य युवा आयोग के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम स्थानीय प्रशासन, खेल संस्थाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Read Also- Jamshedpur news : झारखंड राज्य युवा आयोग की 22 किलोमीटर एचआईवी/एड्स जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन

Related Articles

Leave a Comment