Home » SIR 2026 : आज खत्म होगी इन्यूमेरेशन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया, चूकने पर ड्राफ्ट मतदाता सूची से बाहर रह सकता है नाम

SIR 2026 : आज खत्म होगी इन्यूमेरेशन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया, चूकने पर ड्राफ्ट मतदाता सूची से बाहर रह सकता है नाम

by Nikhil Kumar
SIR 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदाताओं से इन्यूमेरेशन फॉर्म जमा कराने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की और से बताया गया कि 29 जुलाई इन्यूमेरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि है। जो मतदाता निर्धारित समय तक अपना भरा हुआ और हस्ताक्षरित फॉर्म जमा नहीं करेंगे, उनका नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सकेगा।
राज्य में वर्ष 2026 की मतदाता सूची के अनुसार कुल 2,64,63,236 मतदाता हैं। इनमें से 2,64,61,801 (99.99%) मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचा दिए गए हैं। अब तक 2,63,76,457 (99.67%) फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। वहीं 2,20,20,994 मतदाताओं के भरे हुए और हस्ताक्षरित फॉर्म डिजिटाइज हो चुके हैं, जिनका नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार राज्य के 31 विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटाइजेशन का कार्य 100 प्रतिशत पूरा हो गया है, जबकि शेष 50 विधानसभा क्षेत्रों में यह कार्य 97 से 99 प्रतिशत के बीच पहुंच चुका है।

बुलेटिन के अनुसार अब भी 43,55,463 फॉर्म वापस प्राप्त नहीं हुए हैं। इनमें 7,61,755 मृत मतदाता, 14,59,029 पता नहीं चलने या अनुपस्थित, 15,87,496 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 4,34,541 अन्य स्थानों पर पहले से नामांकित तथा 1,12,642 मतदाता ऐसे हैं जिन्होंने फॉर्म पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया है। निर्वाचन कार्यालय ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि जिनका इन्यूमरेशन फॉर्म अब तक जमा नहीं हुआ है, वे 29 जुलाई तक हर हाल में अपना फॉर्म जमा कर दें, ताकि उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल हो सके।

Read Also- Adivasi Mahotsav 2026 : झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारी शुरू, अगस्त के दूसरे सप्ताह में सजेगा मोरहाबादी मैदान

Related Articles

Leave a Comment