Home » Jamshedpur News : टेल्को गुलमोहर हाईस्कूल के छात्र मायुख मंडल ने तैराकी में लहराया परचम

Jamshedpur News : टेल्को गुलमोहर हाईस्कूल के छात्र मायुख मंडल ने तैराकी में लहराया परचम

राज्य और सीआईएससीई जोनल प्रतियोगिता में जीते 10 स्वर्ण व 2 रजत पदक

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टेल्को गुलमोहर हाई स्कूल के कक्षा 9-बी के छात्र मायुख मंडल ने राज्य एवं सीआईएससीई जोनल स्तर की तैराकी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल, शहर और झारखंड का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

राज्य तैराकी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

रांची में 24 से 26 जुलाई 2026 तक आयोजित झारखंड राज्य जूनियर एवं सब-जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में मायुख मंडल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण और 2 रजत पदक अपने नाम किए।
उन्होंने 100 मीटर बैकस्ट्रोक, 100 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर बटरफ्लाई, 4×50 मीटर मेडले रिले और 4×50 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में स्वर्ण पदक जीते। वहीं 400 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।

सीआईएससीई जोनल प्रतियोगिता में भी स्वर्णिम सफलता

राज्य प्रतियोगिता के बाद मायुख ने सीआईएससीई जोनल तैराकी प्रतियोगिता में भी अपनी उत्कृष्ट लय बरकरार रखते हुए 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धाओं में तीनों स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

विद्यालय ने जताया गर्व

गुलमोहर हाईस्कूल की प्राचार्य प्रीति सिन्हा ने मायुख मंडल को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि मायुख भविष्य की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे तथा उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों को खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
विद्यालय प्रबंधन ने मायुख के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Comment