चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर का एकमात्र स्कूल सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं का रिजल्ट गुरुवार को जारी किया गया। 10वीं बोर्ड में 123 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 116 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा 7 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि 12वीं साइंस में 16 तथा कॉमर्स में 13 विद्यार्थीयों ने परीक्षा दी थी, इसमें सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यार्थी के प्रिंसिपल फादर पुथुमाई राज ने बताया कि विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत हुआ है। 10वीं में साकेत वर्मा 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बना है।
साइंस में भारती बोयपाई बनी स्कूल टॉपर
जबकि 12वीं साइंस में भारती बोयपाई की 86% तथा कॉमर्स में लाविका पड़िया 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनें है। यह सफलता बच्चों के मेहमान और शिक्षकों और परिजनों का परिश्रम से प्राप्त हुए हैं। भविष्य में भी बच्चे बेहतर करें, इसका कामना करता हूं।
आईसीएसई 10वीं में साकेत वर्मा बने टॉपर
सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल चक्रधरपुर के आईसीएसई 10वीं में साकेत शर्मा को 98.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। साकेत चक्रधरपुर का टॉपर बना है। साकेत को अंग्रेजी में 98, हिंदी में 98, एचसीजी में 99, गणित में 99, साइंस में 98, सीटीए में 99 समेत कुल 493 अंक प्राप्त हुए हैं। जबकि सेकंड स्थान पर अमन अली खान रहा। उन्हें 97 प्रतिशत अंक मिले हैं। तृतीय स्थान पर जरा फरहाद और संस्कार कुमार को 95.8-95.8 प्रतिशत अंक मिले है। शुभम कुमार केसरा को 95.40, रुद्र शर्मा को 95.4, अमृतेश आर्यन को 95.20, स्पर्श क्षितिज झा को 94.4, प्रतीक कुमार को 94.2, भास्कर दुबे को 93.80, दीक्षा रानी को 93.4 और शेखर महतो को 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। बेहतर रिजल्ट पर सभी खुश हैं।
आईएससी 12वीं कॉमर्स में लाविका पड़िया बनीं स्कूल टॉपर
सेंट जेवियर इंग्लिश स्कूल चक्रधरपुर में आईएससी 12वां बोर्ड की भी पढ़ाई होती है। कॉमर्स में लाविका पड़िया को 96 प्रतिशत अंक मिले हैं। वह स्कूल टॉपर है। जबकि सेकंड टॉपर आदित्य सिंह और सेलिना बोदरा हुई है। दोनों को 90.5 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं तृतीय स्थान पर रहे श्रीकांत सामल को 84 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।
मैथ साइंस में भारती बायो साइंस में श्रेया टॉपर
साइंस संकाय में दो कैटेगरी में बांटा गया है। मैथ साइंस और बायो साइंस। मैथ्स मैथ साइंस में भरती बोयपाई को 86, परमानंद कोड़ाह को 86, आदित्य चौरसिया को 84.25 तथा पुष्पा सोय को 78.25 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। उसी तरह बायो साइंस में श्रेया घाघरा को 82.5, डेबिट राज टोपनो को 81.75 तथा हर्षिता महतो को 71.25 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।

