Home » Jamshedpur News : हेलमेट जांच के दौरान स्कूटी को पिकअप ने मारी टक्कर; दो के घायल होने के बाद आक्रोषित लोगों ने जाम कर दी सड़क

Jamshedpur News : हेलमेट जांच के दौरान स्कूटी को पिकअप ने मारी टक्कर; दो के घायल होने के बाद आक्रोषित लोगों ने जाम कर दी सड़क

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका।

by Mujtaba Haider Rizvi
traffic jam police jamshedpur ac
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर स्थित साकची के आरडी टाटा गोलचक्कर के पास रविवार को एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी पर सवार महिला और पुरुष गोलचक्कर क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस की ओर से हेलमेट जांच अभियान चलाया जा रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मी सड़क के किनारे पेड़ों की आड़ में खड़े होकर वाहन चालकों की जांच कर रहे थे। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था और अचानक पुलिसकर्मियों को सामने देखकर घबरा गए। इसी घबराहट में उन्होंने स्कूटी की रफ्तार बढ़ा दी।

इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप वैन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों स्कूटी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को संभाला और एंबुलेंस की मदद से उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल भेजा।

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। लोगों का कहना है कि आरडी टाटा गोलचक्कर के आसपास हेलमेट जांच अभियान के दौरान अक्सर अव्यवस्थित तरीके से कार्रवाई की जाती है, जिससे वाहन चालक घबरा जाते हैं और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि इस क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन जांच व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं किया गया।

सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर तैनात जवान

सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर तैनात जवान

हादसे से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि हेलमेट जांच अभियान को सुरक्षित, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति की जान जोखिम में न पड़े। जाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका।

फिलहाल दोनों घायलों का इलाज टीएमएच में चल रहा है। उनकी स्थिति के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

Read also Jamshedpur News: कई साल से लंबित बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना शुरू करने की मांग को लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास धरना

Related Articles

Leave a Comment