Home » NIT Jamshedpur MBA Admission 2026 : एनआईटी में अब एमबीए की भी होगी पढ़ाई, प्रवेश परीक्षा के आधार पर लिया जाएगा दाखिला, 15 जून से भरा जाएगा आवेदन

NIT Jamshedpur MBA Admission 2026 : एनआईटी में अब एमबीए की भी होगी पढ़ाई, प्रवेश परीक्षा के आधार पर लिया जाएगा दाखिला, 15 जून से भरा जाएगा आवेदन

by Rakesh Pandey
NIT Jamshedpur Fee Waiver 2026-27
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर (NIT Jamshedpur) अब इंजीनियरिंग के साथ-साथ प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में भी कदम बढ़ाने जा रहा है। संस्थान अगस्त 2026 से दो वर्षीय पूर्णकालिक आवासीय एमबीए कार्यक्रम शुरू करेगा। यह पहल संस्थान के शैक्षणिक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे छात्रों को तकनीकी ज्ञान के साथ प्रबंधन कौशल भी प्राप्त होगा। एमबीए कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रपत्र और विस्तृत सूचना पुस्तिका प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इस कार्यक्रम के तहत कुल 30 सीटों पर अखिल भारतीय स्तर पर प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। संस्थान ने आरक्षण नीति के अनुसार सीटों का निर्धारण तथा फीस संरचना भी तय कर दी है।

संस्थान का मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा प्रदान कर छात्रों को उद्योग, कॉर्पोरेट क्षेत्र और नेतृत्व की भूमिकाओं के लिए तैयार करना है, जिससे उनके करियर के नए अवसर खुल सकें।

इंजीनियरिंग के पासआउट छात्रों को प्रबंधन में दक्ष बनाने के लिए शुरू हुआ कोर्स : निदेशक

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के निदेशक प्रोफेसर गौतम सूत्रधार ने संस्थान के नए दो वर्षीय एमबीए कार्यक्रम (सत्र 2026-2028) को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि इस पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर प्रबंधन कौशल, विश्लेषणात्मक क्षमता, नेतृत्व गुण और मजबूत नैतिक मूल्यों से युक्त एक सफल पेशेवर के रूप में तैयार करना है। निदेशक ने आगे बताया कि एनआईटी जमशेदपुर का सशक्त शैक्षणिक माहौल, उद्योगों के साथ गहरा जुड़ाव और बहुविषयी (multi-disciplinary) विशेषज्ञता छात्रों को उच्च स्तर की गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा प्रदान करने में सहायक होगी। यह अभिनव कार्यक्रम विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत और औद्योगिक क्षेत्रों की आधुनिक चुनौतियों का डटकर सामना करने के लिए पूरी तरह सक्षम बनाएगा। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रवेश पात्रता, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की विस्तृत जानकारी के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट (www.nitjsr.ac.in) पर विजिट करने की सलाह दी है।

पहले सेमेस्टर में छात्रों को देने होंगे 1 लाख 14 हजार रुपये

एनआईटी जमशेदपुर ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 बैच के लिए दो वर्षीय एमबीए प्रोग्राम का विस्तृत फीस स्ट्रक्चर जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, पहले सेमेस्टर में सामान्य, ओबीसी और दिव्यांग श्रेणी के छात्रों के लिए प्रति सेमेस्टर ट्यूशन फीस 35,000 रुपये तय की गई है, जबकि एससी-एसटी छात्रों को ट्यूशन फीस से पूरी छूट दी गई है। इसके अतिरिक्त 12,000 रुपये इंस्टीट्यूट फीस और 15,000 रुपये हॉस्टल फीस दोनों सेमेस्टर में समान रहेगी। प्रवेश के समय 32,000 रुपये वन-टाइम शुल्क भी देना होगा। हॉस्टल के लिए 17,000 रुपये प्रति सेमेस्टर मेस एडवांस अलग से देना होगा।

Read Also- Jamshedpur News: कई साल से लंबित बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना शुरू करने की मांग को लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास धरना 

Related Articles

Leave a Comment