Home » Gumla Crime: विवादित जमीन की मापी करने पहुंची अंचल कार्यालय की टीम पर हमला; महिला ने राजस्वकर्मी को चप्पल से पीटा

Gumla Crime: विवादित जमीन की मापी करने पहुंची अंचल कार्यालय की टीम पर हमला; महिला ने राजस्वकर्मी को चप्पल से पीटा

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला। बगैर सुरक्षा के विवादित जमीन की मापी करने पहुंची अंचल कार्यालय टीम को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। वहीं मौके फायदा उठाकर एक महिला ने राजस्वकर्मी की चप्पल से पिटाई कर दी। कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। फिर किसी ने वीडियो बनाकर इसे वायरल कर दिया। राजस्वकर्मी की शिकायत पर चैनपुर थाने में तीन नामजद एवं दस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की घटना

गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड के केड़ेंग गांव निवासी शिव प्रसाद नामक व्यक्ति ने विवादित जमीन मापी के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया था। अंचल कार्यालय से एक टीम बुधवार को विवादित भूमि की मापी करने पहुंची। टीम में राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिन्हा, नरेंद्र सेठ और अंचल अमीन उमाशंकर उरांव आदि थे। टीम घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन पुलिस को अपने साथ नहीं ले गई। तभी आक्रोशित ग्रामीणों ने उन पर हमला बोल दिया।

पुलिस को लिए बगैर पहुंचे थे कर्मी, पहले से था तनाव

चूंकि जमीन पर विवाद था, इसलिए पुलिस बल की मौजूदगी में मापी होनी चाहिए थी। लेकिन राजस्व कर्मचारी पुलिस के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल पर पहुंच गए। जमीन को लेकर विवाद के साथ तनाव पहले से चल ही रहा था। अंचल कार्यालय की टीम के पहुंचते ही गांव के कुछ लोगों ने राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिन्हा को घेर लिया। तभी एक महिला ने उन्हें चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से कर्मचारी एवं अन्य लोग अवाक रह गए।

पूरी तरह घिर चुके टीम के सदस्यों ने किसी तरह जान बचाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़-खदेड़ कर पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

जमीन मापी किए बगैर लौटी टीम

मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। ग्रामीणों के हिंसक विरोध के कारण जमीन सीमांकन का कार्य नहीं हो पाया। अंचल के सभी कर्मचारी और पुलिस बल को बैरंग वापस लौटना पड़ा। देर शाम में अंचल कार्यालय की ओर से चैनपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया।

कई लोगों ने बताया कि विवादित भूमि के मामले में अंचल कार्यालय को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए थी। जबकि राजस्व कर्मचारी का कहना है कि वह तो अपने विभागीय आदेश का पालन कर रहे थे। हमलावरों ने न केवल सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न की है, बल्कि अंचल कर्मियों के बीच भय का माहौल भी पैदा कर दिया है।
Read Also: Radioactive Threat: आरएसएस मुख्यालय व BJP कार्यालय में रेडियोधर्मी खतरे के दावे के बाद नागपुर में सुरक्षा अलर्ट

Related Articles

Leave a Comment