Home » साहिबगंज-गोविंदपुर हाईवे पर पुलिस व गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, कस्टडी से भागने के प्रयास में सुजीत सिन्हा को लगी गोली, मौत

साहिबगंज-गोविंदपुर हाईवे पर पुलिस व गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, कस्टडी से भागने के प्रयास में सुजीत सिन्हा को लगी गोली, मौत

साहिबगंज से धनबाद सेंट्रल जेल ले जाए जाने के दौरान सुजीत सिन्हा ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया। इसी दौरान उसने कथित रूप से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा : जामताड़ा टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत साहिबगंज-गोविंदपुर हाईवे पर रविवार रात करीब 10 बजे पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के बीच मुठभेड़ हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार साहिबगंज से धनबाद सेंट्रल जेल ले जाए जाने के दौरान सुजीत सिन्हा ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया। इसी दौरान उसने कथित रूप से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में सुजीत सिन्हा के गोली लगने की सूचना है। गोली लगने के बाद सुजीत सिन्हा की मौत की खबर है।

बताया जा रहा है कि जामताड़ा के पास सुजीत सिन्हा ने टॉयलेट जाने की बात कही। यहां उसे टॉयलेट जाने के लिए उतारा गया। बताया जा रहा है कि यहीं उसने भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने सुजीत पर गोलियां चलाईं।

Jamtara Sujit Sinha Encounter

यहां हुई है बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि देर रात तक नहीं हो सकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह समेत जिले के कई वरीय पुलिस पदाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच और तलाशी अभियान चलाया गया। कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुजीत सिन्हा झारखंड के चर्चित गैंगस्टरों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, शस्त्र अधिनियम और संगठित अपराध से जुड़े 50 से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज बताए जाते हैं। वह पहले दिवंगत गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव गिरोह से जुड़ा था और बाद में उसने अपना अलग आपराधिक नेटवर्क खड़ा किया। राज्य के कई जिलों में उसके गिरोह की सक्रियता की बात सामने आती रही है।
देर रात तक पुलिस की ओर से पूरे घटनाक्रम को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

देखें लाइव तस्वीरें

Jamtara Sujit Sinha Encounter

घटनास्थल पर पुलिस

Jamtara Sujit Sinha Encounter

घटनास्थल पर पुलिस फोर्स

Jamtara Sujit Sinha Encounter

घटनास्थल

Jamtara Sujit Sinha Encounter

घटनास्थल

Read also Jamshedpur News : जमशेदपुर के मुस्लिम बस्ती में फायरिंग, युवक को तीन गोलियां मारीं, टीएमएच में भर्ती

Related Articles

Leave a Comment