Home » Jamshedpur News : बारीडीह में पुराने विवाद के चलते टाटा स्टील कर्मी पर चापड़ से हमला, लहूलुहान हालत में TMH में भर्ती

Jamshedpur News : बारीडीह में पुराने विवाद के चलते टाटा स्टील कर्मी पर चापड़ से हमला, लहूलुहान हालत में TMH में भर्ती

Jamshedpur News : घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया।

by Anurag Ranjan
jamshedpur Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती में रविवार को पुराने पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आपसी रंजिश के चलते टाटा स्टील के एक कर्मचारी पर उनके साले ने चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में 45 वर्षीय राजन पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, राजन पांडे बारीडीह बस्ती के निवासी हैं और टाटा स्टील में कार्यरत हैं। रविवार को उनका साला किसी बात को लेकर उनके घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने चापड़ से राजन पांडे के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े।

घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें टीएमएच रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

परिजनों के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि घायल का बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Read Also: Jamshedpur News : श्रावण की तीसरी सोमवारी पर निकलेगी सूर्य मंदिर की भव्य जलाभिषेक यात्रा, काशी की तर्ज पर होगी दिव्य महाआरती

Related Articles

Leave a Comment