Home » Palamu Crime: पलामू में मानवता तार-तार; वृद्ध ने साढ़े चार साल की बच्ची को बनाया हवश का शिकार, गिरफ्तार

Palamu Crime: पलामू में मानवता तार-तार; वृद्ध ने साढ़े चार साल की बच्ची को बनाया हवश का शिकार, गिरफ्तार

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 68 साल के वृद्ध ने महज साढ़े चार साल की बच्ची को अपने हवश का शिकार बनाया। बच्ची कई दिनों से पीड़ा झेल रही थी। गुरुवार को उसने पुनः बच्ची को फुसलाने की कोशिश की। सहमी हुई बच्ची अपनी मां की गोद में छिप गई। पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया जिसे सुन किसी भी इंसान की आंखें शर्म से झुक जाएंगी।

बच्ची की आपबीती सुन पीड़िता की मां ने हरिहरगंज थाना में शिकायत की। लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हरिहरगंज के मिश्रा कॉलोनी निवासी विद्या साव (68) को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। मामले को लेकर पुलिस गंभीरता से आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बच्ची को पुनः अपने घर ले जाना चाह रहा था वृद्ध

जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी ने 30 अप्रैल को बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया था, जिससे बच्ची को शारीरिक आंतरिक पीड़ा झेलनी पड़ी। आरोपी पुनः गुरुवार को चॉकलेट की लालच देकर बच्ची को अपने घर ले जाना चाह रहा था।

पीड़िता भयभीत होकर अपनी मां के पास भागी और इसकी जानकारी दी। बाद में पीड़िता की मां ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद मुहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया है।

इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने सिनेमा मोड़ के पास एनएच 139 पर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया और कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया। बाद में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया और आवागमन बहाल कराया।

छतरपुर एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पीड़िता की मां के आवेदन पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीनगर भेजा गया है, जबकि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Read Also: बसने के पहले ही उजड़ गई दुनिया; सगाई के कुछ घंटे बाद युवक ने की खुदकुशी

Related Articles