Home » West Singhbhum News : पश्चिमी सिंहभूम में 22 आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति की अनुशंसा, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

West Singhbhum News : पश्चिमी सिंहभूम में 22 आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति की अनुशंसा, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

West Singhbhum News : समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सेवा काल के दौरान मृत सरकारी कर्मियों तथा उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को नियमानुसार अनुकंपा के आधार पर लाभ प्रदान किया जाए।

by Rajeshwar Pandey
West Singhbhum Compassionate Appointment Review Meeting
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्थापना-सह-स्क्रीनिंग समिति,अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर उपायुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी एवं स्थापना उपसमाहर्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान समिति को प्राप्त आवेदनों की क्रमवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदन में संलग्न दस्तावेजों जैसे पांच वर्ष की समय-सीमा के भीतर आवेदन की प्राप्ति, आवेदक की आयु गणना, शैक्षणिक योग्यता, पारिवारिक विवरण, आधार कार्ड एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र की जांच कर मूल दस्तावेजों से मिलान करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सेवा काल के दौरान मृत सरकारी कर्मियों तथा उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को नियमानुसार अनुकंपा के आधार पर लाभ प्रदान किया जाए। इसके लिए संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक दस्तावेज शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया।

बैठक में कुल 22 आश्रितों को अनुकंपा आधारित नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया। इनमें 18 मृत सरकारी सेवकों तथा 4 उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रित शामिल हैं। अनुशंसित पदों में 15 तृतीय वर्ग एवं 7 चतुर्थ वर्ग के पद शामिल हैं।

Read Also: West Singhbhum News : चाईबासा नगर परिषद बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले, एक माह में शुरू होगा बस स्टैंड का काम

Related Articles

Leave a Comment