Home » RANCHI NEWS: झारखंड के हॉस्पिटलों में लैब सेवाएं होंगी हाईटेक, मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट

RANCHI NEWS: झारखंड के हॉस्पिटलों में लैब सेवाएं होंगी हाईटेक, मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट

मेरील कंपनी द्वारा अत्याधुनिक लैब इनफॉरमेशन सिस्टम (LIS) का दिया गया प्रेजेंटेशन

by Vivek Sharma
HEALTH DEPARTMENT
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेरील कंपनी द्वारा अत्याधुनिक लैब इनफॉरमेशन सिस्टम (LIS) का प्रेजेंटेशन दिया गया। इस सिस्टम को राज्य के सभी स्तरों मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लागू किया जाएगा। प्रस्तावित सिस्टम को विभाग के मौजूदा हॉस्पिटल मैनेजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा।

इसके अलावा इसे ई-सुश्रुत प्रणाली से भी जोड़ा जाएगा। इस एकीकृत व्यवस्था के लागू होने के बाद मरीजों को उनकी जांच रिपोर्ट सीधे मोबाइल पर प्राप्त हो सकेगी। इससे अस्पतालों में अनावश्यक भीड़ कम होगी और समय की बचत होगी। यह प्रणाली मरीजों के लिए सुविधाजनक होगी। इसके जरिए रियल टाइम में यह जानकारी उपलब्ध होगी कि कितने मरीजों की जांच हुई, किस प्रकार की जांच की गई और विभिन्न जांचों की संख्या क्या है। साथ ही लैब में उपलब्ध रिएजेंट्स की स्थिति भी आसानी से ट्रैक की जा सकेगी, जिससे समय पर खरीद सुनिश्चित होगी।

सॉफ्टवेयर निशुल्क देगी कंपनी

बैठक में बताया गया कि यह सॉफ्टवेयर मेरील कंपनी द्वारा विभाग को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। पहले से ही सीएचसी और पीएचसी स्तर पर उपलब्ध ऑटो और सेमी-ऑटो एनालाइजर मशीनों को भी इस सिस्टम से जोड़ा जाएगा। अन्य कंपनियों की मशीनों को भी इस प्लेटफॉर्म से जोड़ने की सुविधा होगी। बैठक में अपर सचिव विद्यानंद शर्मा, पंकज, डीआईसी डॉ. सिद्धार्थ सान्याल सहित अन्य अधिकारी और कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

READ ALSO: RANCHI NEWS: बिना नक्शा वाले भवनों का होगा नियमितीकरण, बनाए जाएंगे हेल्प डेस्क

Related Articles

Leave a Comment