Home » Bokaro Crime: बोकारो पुलिस की कार्रवाई; देशी पिस्टल और 7 कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Bokaro Crime: बोकारो पुलिस की कार्रवाई; देशी पिस्टल और 7 कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

नावाडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी भेंडरा-बाराडीह गांव के आसपास संदिग्ध हालात में घूम रहे थे। उनके पास से एक देशी पिस्टल, सात कारतूस और एक स्कूटी बरामद की गई है।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी भेंडरा-बाराडीह गांव के आसपास संदिग्ध हालात में घूम रहे थे। उनके पास से एक देशी पिस्टल, सात कारतूस और एक स्कूटी बरामद की गई है।

बेरमो एसडीपीओ ने रविवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि 13 जून की शाम पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि दो युवक हथियार लेकर इलाके में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही नावाडीह थाना पुलिस और सशस्त्र बल की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को पकड़ लिया गया।

पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 7.65 एमएम की एक देशी पिस्टल और उसी बोर के सात जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा एक लाल रंग की होंडा डियो स्कूटी भी जब्त की गई। बरामदगी के बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

नावाडीह थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार युवकों की पहचान धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय सूरज कुम्हार और 22 वर्षीय सागर कुमार रवानी के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ नावाडीह थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। सूरज कुम्हार के खिलाफ बरोरा थाना में पहले से एक मामला दर्ज है। वहीं सागर कुमार रवानी पर भी वर्ष 2023 में मारपीट समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे हथियार कहां से लाए थे और किसी बड़ी आपराधिक घटना की तैयारी तो नहीं कर रहे थे। मामले की जांच जारी है।

Read Also: Jharkhand Rajyasabha Election : जेएमएम की डिनर डिप्लोमेसी शुरू, विधायकों को एकजुट रखने के लिए कांग्रेस ने बनाई टीम

Related Articles

Leave a Comment