Home » Ghatshila News : 98.80 अंक लाकर आकाशदीप बने संत जोसेफ कांन्वेंट हाई स्कूल के टॉपर

Ghatshila News : 98.80 अंक लाकर आकाशदीप बने संत जोसेफ कांन्वेंट हाई स्कूल के टॉपर

Ghatshila News : तन्मय भट्टाचार्य 97 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में दूसरे टॉपर बने हैं।

by Rajesh Choubey
Ghatshila Topper Akashdeep 98.80 Percent Result
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila: घाटशिला के काशिदा स्थित संत जोसेफ कांन्वेंट हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस विद्यालय के आकाश दीप दास 98.80 प्रतिशत अंक लाकर अपने विद्यालय में टॉपर बने है।

इस विद्यालय के तन्मय भट्टाचार्य 97 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में दूसरे टॉपर बने हैं। जबकि, 96.60 प्रतिशत अंक लाकर आदित्य राज विद्यालय के तीसरे टॉपर बने हैं। विद्यालय के परीक्षा परिणाम से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल मुसाबनी का 10 वीं व 12वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत

दसवीं विज्ञान में महविश जिया 98.4 प्रतिशत अंक व 12 वीं में नेहा गुप्ता 94.5 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉपर

मुसाबनी : शैक्षणिक सत्र 2025-26 के आइसीएसई (दसवीं) एवं आईएससी (बारहवीं) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष संत जोसेफ कान्वेंट हाई स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया है, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

दसवीं का परिणाम

कुल 138 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए और सभी सफल रहे। साइंस में 118 तथा कॉमर्स में 20 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी उत्तीर्ण हुए। साइंस टॉपर्स में महविश जिया ने 98.4 प्रतिशत (492) अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर अदिति मंडल 97.2 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर तेजल कावंटिया 96.8 प्रतिशत रहीं। कॉमर्स में शिवम पातर ने 89.6 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, यश अग्रवाल ने 85.4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा प्राची मंडल ने 82.4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बारहवीं (आईएससी ) का परिणाम: कुल 53 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए और सभी सफल रहे। साइंस में 27 एवं कॉमर्स में 26 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। साइंस संकाय में नेहा गुप्ता ने 94.5 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान, रितेश गिरी ने 92.5 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा तथा आदर्श गुप्ता ने 91 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

कॉमर्स में ओम सिंघानिया ने 88.5 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, कृतिका लाल ने 86 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और रिया कुमारी ने 85.75 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर फ्रांसिस्का ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही शिक्षकों के परिश्रम और अभिभावकों के सहयोग को इस सफलता का श्रेय दिया गया।

शत प्रतिशत रहा रामकृष्ण विवेकानंद शारदा विद्यापीठ का परीक्षा परिणाम

घाटशिला : गुरुवार को आईसीएसई द्वारा मैट्रिक का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। जिसमें घाटशिला के फूलपाल स्थित रामकृष्ण विवेकानंद शारदा विद्यापीठ स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस विद्यालय में 89 प्रतिशत अंक लाकर कारमी हेंब्रम प्रथम , 84 प्रतिशत अंक लाकर आस्था शर्मा द्वितीय द्वितीय एवं 81.8 प्रतिशत अंक लाकर प्रशुन्न प्रताप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस विद्यालय से कुल 84 छात्र छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी और सभी छात्र छात्राएं बेहतर अंक से उतीर्ण हुई हैं।

इस संबंध में स्कूल के सचिव स्वामी सूतपानंद महाराज ने बताया कि स्कूल में इस वर्ष सभी बच्चों ने सफलतापूर्वक परीक्षा पास की है। स्कूल के बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर उन्होंने स्कूल के सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को इसका श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षक के अच्छे मार्गदर्शन से यह संभव हो पाया है। प्रधानाध्यापक अनूप कुमार रजक, शिक्षक देवाशीष गिरी, सोमनाथ गिरी, रोहित मुर्मू, रविता नायक, पूर्णिमा सिंह, बिंदा कुमारी, विनीता माहली आदि ने कड़ी मेहनत कर छात्र-छात्राओं को बेहतर परीक्षा परिणाम हासिल करने में सहयोग किया है।

Read Also: Ghatshila News: मऊभंडार में ड्रग्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 5 युवकों के पास से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

Related Articles

Leave a Comment