Ghatshila : पावड़ा पंचायत स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संपर्क कार्यालय में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता धालभूमगढ़ प्रखण्ड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री एवं झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन द्वारा एसआईआर को लेकर दिए गए निर्देशों को प्रभावी एवं सुचारू रूप से लागू करना रहा। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी प्रखण्ड पदाधिकारी अपने-अपने पंचायत अध्यक्षों के साथ मिलकर पंचायत स्तर पर बीएलए की नियुक्ति सुनिश्चित करेंगे।
साथ ही प्रत्येक बीएलए के अधीन 5 महिलाओं एवं 5 पुरुषों की एक समिति गठित की जाएगी, जो सरकारी बीएलए के समन्वय से कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे।
इसके अलावा बैठक में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
20 मई को होगी मीटिंग
पूर्व निर्धारित 22 अप्रैल की विधानसभा स्तरीय बैठक स्थगित होने के बाद अब अगली बैठक 20 मई को सुबह 11 बजे आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि बैठक का स्थान अभी तय नहीं किया गया है।
बैठक में धालभूमगढ़ प्रखण्ड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा के साथ घाटशिला प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, मुसाबनी प्रखण्ड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, वरिष्ठ नेता जगदीश भकत, काजल डॉन, हरीश भकत, महेश्वर हांसदा, खुदीराम हांसदा, धीरेन पाल, कमल मंडल, गणेश टुडू, हीरा सिंह, विकास मजूमदार, सुजय सिंह, घाटशिला कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, विक्रम सोरेन, सागर पानी, अंकुर कावड़ी, राजा सिंह, जीवन हेंब्रम, विक्रम मुर्मू सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन काजल डॉन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दुर्गा चरण मुर्मू द्वारा किया गया।
Read Also: Ghatshila News : 98.80 अंक लाकर आकाशदीप बने संत जोसेफ कांन्वेंट हाई स्कूल के टॉपर

